Vastu Tips: घर में इन फूलों को लगाने से चमक जाएगा आपका भाग्य, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

घर में हम रंग-बिरंगे फूल लगाना पसंद करते हैं लेकिन वास्तु के अनुसार कुछ फूल ऐसे होते हैं जिन्हें लगाने से आपका सोया हुआ भाग्य जाग जाता है।
Vastu Tips of Flower
Vastu Tips of Flowerwww.raftaar.in

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 11 March 2024। आप अक्सर घर में कई प्रकार के फूल पौधे लगाते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फूल ऐसे होते हैं, जो हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं और उनसे घर में सुख शांति बनी रहती है। साथ ही आर्थिक तंगी से भी मुक्ति मिलती है।

वस्तु के अनुसार घर में जरूर लगाए इन फूलों को

चमेली का फूल
चमेली का फूलPinterest

चमेली का फूल

आपका कोई भी काम नहीं बन रहा है। यहां तक कि आप कई दिनों से वाहन लेने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वह प्रयास असफल हो जा रहा है। तो वास्तु के हिसाब से आपको चमेली का फूल घर में लगाया चाहिए, साथ ही भगवान भोलेनाथ को भी फूल अर्पित करना चाहिए।

गुलाब का फू
गुलाब का फूPinterest

गुलाब का फूल

अगर कई दिनों से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है, तो आप गुलाब का फूल आपके लिए काफी अच्छा साबित होता है। इसी लिए घर में गुलाब का फूल जरूर लगाएं। गुलाब का फूल सभी देवी-देवताओं को भी चढ़ाया जाता है।

मोगरा का फूल
मोगरा का फूलPinterest

मोगरा का फूल

मोगरे के फूल गर्मियों में खिलते हैं। इसकी अनोखी सुगंध तन और मन को ठंडक का अहसास कराती है। मोगरे के फूल की खुशबू दिमाग को तरोताजा बनाती है और गुस्से को शांत करती है।

चम्पा का फूल
चम्पा का फूलPinterest

चम्पा का फूल

चम्पा के फूल पूजा के लिए भी उपयोगी होते है। चम्पा का पौधा वातावरण को शुद्घ करने के लिए लगाया जाता है, जिसका उपयोग कई बीमारियों को दूर करने के लिए भी किया जाता है।

पलाश का फूल
पलाश का फूलPinterest

पलाश का फूल

पलाश के फूल को काफी शुभ माना जाता है। अगर आप इसके पौधे को घर पर लगाते है तो हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। क्योंकि इस पौधे में त्रिदेव का वास होता है। इसी वजह से इस फूल में माता लक्ष्मी की कृपा होती है। इसे हमेशा उत्तर की दिशा में लगाना चाहिए।

सदाबहार का फूल
सदाबहार का फूलPinterest

सदाबहार का फूल

इस फूल के नाम से ही आप समझ सकते हैं, कि यह फूल सदा के लिए आपके घर में खुशबू के साथ सकारात्मक ऊर्जा फैलता रहेगा। इन्हें घर के बाहर लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in