नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के दिन लोग मंदिर जाते हैं हनुमान जी की पूजा अर्चना करते हैं। ताकि उनके घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहे और अगर उनके घर में कोई तकलीफ आ रही है कंगाली छा रही है। तो वह जल्द से जल्द दूर हो जाए। हनुमान जी को संकट मोचन भी कहा जाता है ऐसा माना जाता है कि उनकी पूजा चलना और कुछ उपाय करने से वह पूरे दुख दर्द हर लेते हैं। तो चलिए ऐसे ही कुछ वास्तु के बताए गए उपायों को जानते हैं और उन्हें आज हनुमान जयंती के दिन करने की कोशिश करते हैं ताकि घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहे।
वास्तु शास्त्र के उपाय
हनुमान जयंती की रात को पीपल के 11 साफ पत्ते लें। इन पत्तों पर कुमकुम या अष्टगंध से ‘श्री राम’ लिखें। अब इन पत्तों की एक माला बनाएं और चुपचाप हनुमान जी के मंदिर में जाकर उन्हें पहना दें। इस उपाय को करने से अटके हुए धन की प्राप्ति होगी और कर्ज समाप्त होगा।
अगर आपके घर में कंगाली छा गई है कोई तरक्की नहीं हो रही है तब आपको यह उपाय जरूर करना चाहिए। सबसे पहले नहा-धोकर साफ कपड़े पहनें और मन को शांत करें। फिर नजदीकी हनुमान मंदिर जाएं। वहां से एक ताजा फूल लाएं, जो हनुमान जी के चरणों में चढ़ा हो. इस फूल को लाल कपड़े में लपेटें। कपड़े में 11 चावल के दाने और एक सिक्का भी रखें। यह छोटी-सी पोटली तैयार करने के बाद इसे अपने घर के धन स्थान पर सुरक्षित रखें।
हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए आज हनुमान जयंती के दिन आपको चमेली के तेल में सिंदूर मिला करो लाल चोला हनुमान जी को चढ़ाना चाहिए। इससे वह काफी ज्यादा पसंद होते हैं और आपके घर में अपनी कृपा बनाए रखते हैं। जिससे आपके घर में कंगाली दूर हो जाती है सुख समृद्धि आती है। तो अगर आप इन सभी उपायों का ध्यान से पालन करेंगे तो हनुमान जी कृपा पर बरसेगी।




