नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 22 January 2025। घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहे ऐसा हर व्यक्ति की चाह होती है। लेकिन कई बार घर में वास्तु दोष उत्पन्न होने के कारण ऐसा नहीं हो पता है। और आपके घर परिवार में आर्थिक तंगी से लेकर कई प्रकार की समस्या उत्पन्न होने लगती है। जिसके कारण बना बनाया काम भी बिगड़ने लगता है। वहीं वास्तु शास्त्र में आपके घर को लेकर भी कई बातें बताई गई है। अगर आप उसका ध्यान में रखकर काम करते हैं तो आपके जीवन में हमेशा तरक्की होगी और आप सफलता की ओर आगे बढ़ते रहेंगे।
घर का वास्तु उपाय
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि आपको अपने घर से वास्तु दोष दूर करने सुबह और शाम घर में पूजा पाठ करना चाहिए। इसके साथ ही आप गंगाजल का छिड़काव भी घर पर कर सकते हैं। वहीं सुबह शाम कपूर जलाकर घर में भी दिखना चाहिए ताकि आपके घर में शुद्धता बनी रहे और देवी देवताओं का आगमन हो जिसके कारण आपके घर में बरकत हो सके।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि अक्सर लोग पैसे कहीं भी रख देते हैं ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। अगर आपकी तिजोरी किसी अंधेरी जगह है वहां काम रोशनी आती है। तो आप उसकी जोड़ी में अपना पैसा बिल्कुल भी न रखें। ऐसी जगह पर पैसा रखने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है और आर्थिक तंगी जैसी समस्या बनने लगती है और वह आपके घर को घेर लेती है।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि धन को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। इससे दोष लगता है और ज्यादा खर्चा बढ़ जाता है। शास्त्रों के अनुसार दक्षिण दिशा को यह की दिशा कहा जाता है। ऐसी जगह पैसा रखने से आर्थिक स्थिति बिखर जाती है और आर्थिक तंगी उत्पन्न होने लगती है। इसलिए आपको वास्तु शास्त्र में बताए गए इन नियमों का ध्यान रखना चाहिए। ताकि आपके घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहे और साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा भी आपको प्राप्त हो।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।





