back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन इन वास्तु उपाय का रखें ध्यान, घर से दूर रहेगी कंगाली

शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। आज के दिन उनकी पूजा अर्चना करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। वहीं वास्तु शास्त्र में भी इसके बारे में कई उपाय बताए गए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2 May 2025। माता लक्ष्मी की कृपा से आपके घर परिवार में सुख समृद्धि आती है और तरक्की भी होती है। लेकिन वहीं शुक्रवार को कुछ ऐसे उपाय भी हैं जिन्हें करने से आपका भाग्य में परिवर्तन हो जाता है। और अगर आपका कोई भी काम नहीं बन रहा है तो वह बनने लगता है। वहीं वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपना कर आप जीवन में सफलता और बरकत प्राप्त कर सकते हैं तो चलिए उन्हें जानते हैं। 

शुक्रवार का वास्तु उपाय 

शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने के लिए बहुत ही खास माना जाता है। वहीं आज के दिन आप लक्ष्मी माता की विधि विधान से पूजा अर्चना करें। वास्तु शास्त्र में बताया गया है की लक्ष्मी माता को भोग में खीर अवश्य चढ़ाना चाहिए। खीर चढ़ाने से माता लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं। साथ ही शुक्रवार के दिन अगर आप कौड़ी खरीद कर लाते हैं और उसकी पूजा अर्चना करते हैं तब भी माता लक्ष्मी आपके ऊपर अपनी कृपा बनाए रखती हैं।

अगर आपका कोई काम नहीं बन रहा है आपके जीवन में आर्थिक तंगी चल रही है। तो आज शुक्रवार के दिन आप माता लक्ष्मी को हरि इलाइची अर्पित करें। उसके बाद उस इलायची को लाल कपड़े में बांधकर अपने पर्स में रख लें। ऐसा करने से आपका पर्स कभी खाली नहीं रहेगा माता लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर सदैव बनी रहेगी। इसके साथ ही आप उसे लाल कपड़े में बंधी हुई इलायची को अपनी तिजोरी में भी रख सकते हैं इससे आपके घर में माता लक्ष्मी बरकत लाएंगी।

शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का दिन माना जाता है। इसलिए आपको उसे दिन अपने घर की साफ सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए। ताकि माता लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश कर सके। आपको बता दें जिस घर में साफ सफाई नहीं रहती है माता लक्ष्मी उसे घर में कभी नहीं जाती हैं। उस घर में कंगाली छाई रहती है। इसीलिए शुक्रवार के दिन आपको अपने घर को साफ-सुथरा रखना चाहिए। घर के बाहर दीपक जलाना चाहिए और रंगोली भी बनाना चाहिए। ताकि माता लक्ष्मी आपके घर में और आपको सुख समृद्धि प्रदान करें।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵