नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।17 March 2024। त्योहारों का समय शुरू हो गया है और इस त्यौहार हर कोई अपने घर में चमचमाती हुई नई कार लाना चाहता है। अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं, तो आपको कार के वास्तु से जुड़ी कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
कार का रंग
वास्तु के अनुसार कार के रंग का सही चुनाव करना सबसे जरूरी होता है। नई कार खरीदते समय लाल, काले और मैरून रंग से बचना चाहिए। कार के लिए शुभ रंग सफेद, हल्का नीला और हल्का हरा हैं। इन रंगों की कार खरीदने से हमें शुभ फल प्राप्त होते हैं।
कार का इंटीरियर
कार का इंटीरियर हमेशा शुद्ध और साफ होना चाहिए। कार का इंटीरियर और सीट कवर काला, नीला, लाल या मैरून नहीं होना चाहिए। कार का इंटीरियर और सीट कवर सफेद, ऑफ व्हाइट, आइवरी, क्रीम होना चाहिए।
कार पार्क करने का सही जगह
अक्सर लोग कार को कहीं भी पार्क कर देते हैं। जबकि ऐसा करना भी वास्तु शास्त्र के विपरीत है। कार पार्क करते समय वाहन का मुख उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व की ओर होना चाहिए और किसी भी वाहन का मुख दक्षिण की ओर नहीं होना चाहिए।
नई कार का नंबर प्लेट
कार के नंबर प्लेट में भी वास्तु के कुछ नियम है। कार खरीदते समय कार की नंबर प्लेट में चार और आठ का नंबर नहीं आना चाहिए। नंबर प्लेट में अंकों का योग तीन, छह, नौ होना चाहिए।
नई कार के लिए वास्तु के कुछ अनोखे उपाय
जब आप आप नई कार घर लाते हैं, तो कार की सुरक्षा के लिए डिक्की में कपड़े के थैले में सेंधा नमक डालें। ऐसा करने से आपकी कर में किसी की बुरी नजर नहीं लगेगी।
जब आपका कोई वाहन कार लंबी यात्रा से आता है, तो वाहन के पहियों पर गोमूत्र छिड़कें और महीने में एक बार खारे पानी से वाहन को साफ करें। ऐसा करने से कोई भी नकारात्मक ऊर्जा आपके कार में नहीं ठहरती।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।




