back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: कर्ज से छुटकारा पाने के लिए करें ये वास्तु उपाय, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए आपको वास्तु शास्त्र में बताए कई नियमों का पालन करना चाहिए और उसका ध्यान रखना चाहिए।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर व्यक्ति सफल होना चाहता है।लेकिन इस चाह में आकर वह कर्ज जैसी समस्या से परेशान हो जाता है। अगर आप भी कर्ज में डूब गए हैं और इससे जल्द निकलना चाहते हैं। लेकिन समझ में नहीं आ रहा क्या करें तो आपको वास्तु शास्त्र में बताए गए इन नियमों का पालन करना चाहिए। ऐसा करने से आप कर्ज से जल्दी मुक्ति पास सकेंगे और जल्द से जल्द आपके घर में तरक्की होना शुरू हो जाएगी। 

कर्ज से जुड़ा वास्तु उपाय 

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए वास्तु शास्त्र में कई प्रकार की चीज बताई गई है। सबसे पहले आपको अपने घर की साफ सफाई पर पूरा ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि कर्ज उन्हें के घर रूम में ज्यादा रहता है जो साफ-सफाई का ध्यान नहीं देते और उनके घर में वास्तु दोष लगा होता है। इसलिए अगर आप कर्ज में डूबे हुए हैं तो अपने घर की साफ सफाई का बिल्कुल ध्यान रखें। साथ अगर आपके घर में मकड़ी का जाला लगा हुआ है तो उसे जल्द से जल्द घर से बाहर निकल दें।

कर्ज जैसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने बिजनेस के स्थान पर और घर या दुकान में उत्तर-पूर्व दिशा में शीशा लगाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति का कर्ज जल्द ही उतर सकता है। इसके अलावा अगर आपके ऊपर कर्ज है, तो इसे चुकाने के लिए मंगलवार को सबसे अच्छा दिन माना जाता है। ऐसा करने से कर्ज उतर जाता है और आपको चारों तरफ से तरक्की और सफलता भी प्राप्त होने लगती है जिससे आर्थिक तंगी जैसी समस्या भी दूर हो जाती है।

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कर्ज से छुटकारा पाने के लिए तिजोरी को सही दिशा में रखना चाहिए।इस बात का ध्यान रखें कि आपके घर या दुकान की तिजोरी हमेशा उत्तर दिशा की तरफ हो। तिजोरी रखने के लिए घर का दक्षिण-पश्चिम कोना भी अच्छा माना गया है। तिजोरी का सही दिशा में होना आपके लिए बहुत ही लाभदायक होता है इससे आर्थिक स्थिति काफी अच्छी बनी रहती है आर्थिक तंगी भी आपको कभी नहीं देखनी पड़ती।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...