नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 29 April 2025। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी साबित होता है। अगर इसके अनुसार हम कोई भी कार्य करते हैं तो हमें सफलता प्राप्त होती है। हम अक्सर ऐसा सुनते और देखते आ रहे हैं कि दान करना बहुत ही जरूरी होता है दान करने से आपकी जीवन में देवी देवताओं की कृपा होती है। लेकिन अगर आप पुराने कपड़ों का दान करते हैं तब आपको वास्तु शास्त्र की इन बातों का ध्यान रखना चाहिए वरना आपके घर में कंगाली और वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है।
क्या नहीं करना चाहिए कपड़ों का दान?
वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा बताया गया है कि जब हम नए कपड़े लेते हैं तो पुराने कपड़ों का दान करने के बारे में सोचते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि पुराने कपड़े को दान करने से उसका कपड़े में आपकी एनर्जी रह जाती है। इस लिए कपड़े दान करने वाले व्यक्ति पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है। इससे आपके घर की स्थिति और ज्यादा खराब होने लगती है और चारों तरफ से आपको नकारात्मकता मिलने लगती है जिसके कारण आपका कोई भी काम सफल नहीं होता।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि अगर आपको कपड़े दान में देने हैं तब आप पहने हुए कपड़े को पहले अच्छे से धूल दें। इसे ढूंढने के लिए आपको निरमा नहीं बल्कि नमक और गर्म पानी का उपयोग करना चाहिए। नमक में नकारात्मकता को काटने की शक्ति होती है इसमें कपड़े धोने से कपड़े में मौजूद एनर्जी चली जाती है और कपड़े साधारण हो जाते हैं जिसके बाद आप इस कपड़े को दान कर सकते हैं।
वास्तु शास्त्र में आगे बताया गया है कि आपको कभी भी पुराने फटे कपड़े दान नहीं करना चाहिए अगर आप फटे कपड़े दान करते हो तो इसका सीधा संबंध राहु से होता है जो आप पर इतना हावी हो जाता है जिसके कारण आपका कोई भी काम नहीं बनता और आपको कई प्रकार की परेशानी होने लगती है। अगर आपका पुराना कपड़ा फटा हुआ है तो या फिर आप उसे सिल्वा कर धूल कर दें या फिर आप कोई नया कपड़ा खरीद कर ही जरूरतमंदों को दान करें।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।




