नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 1 February 2025। विनायक चतुर्थी के दिन गणेश भगवान की पूजा अर्चना करने का महत्व होता है आज के दिन उनको प्रसन्न कर कर उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए वास्तु शास्त्र में अनेकों उपाय बताए गए हैं जिनको करके आप अपने घर में सुख समृद्धि बनाए रख सकते हैं। ताकि आपके घर में हमेशा बरकात हो और कभी भी आर्थिक तंगी जैसी समस्या आपको न झेलना पड़े।
वास्तु शास्त्र का अनोखा उपाय
विनायक चतुर्थी के दिन आपको अपने घर की साफ सफाई में पूरा ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि गणेश भगवान की पूजा अर्चना करते समय सिंदूर और हल्दी अवश्यअर्पित करें।ऐसा करने से जीवन की सभी दिक्कतों से छुटकारा मिलती है। इसके अलावा गणेश भगवान को शमी की पट्टी भी अर्पित करने का बहुत लाभ मिलता है।
अगर आपके घर में लगातार आर्थिक तंगी हो रही है कोई भी काम नहीं बन रहा है। तब आप आज विनायक चतुर्थी के दिन गणेशजी के समक्ष चौमुखी दिया जलाएं और भगवान गणेश की विधिवत पूजा करें। कहा जाता है कि ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा आपके घर में कभी भी आर्थिक तंगी जैसी समस्या उत्पन्न नहीं होती चारों तरफ से आपको सफलता ही सफलता प्राप्त होती है।
अगर आपका कोई भी काम सफल नहीं हो रहा है बिजनेस और कैरियर में तरक्की नहीं प्राप्त हो रही है तब आज के दिन आपको एक दूर्वा की गांठ लेकर, उस पर 11 बार मौली या कलावा लपेटना चाहिए और श्री गणेश भगवान को चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से आपका भाग्य चमक उठता है और चारों तरफ से आपको तरक्की ही प्राप्त होने लगती है आपका सारा बिगड़ा काम बनने लगता है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।





