नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 11 March 2025। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है इसके द्वारा बताए गए उपायों को करके हम तरक्की के मार्ग पर चल सकते हैं। हिंदू धर्म में होली का त्योहार बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। वहीं अगर आपके घर में वास्तु दोष लगा हुआ है या फिर नकारात्मकता इतनी ज्यादा हो गई है कि कोई भी काम सफल नहीं हो रहा है तब होली आने से पहले आपके घर में यह उपाय जरूर करना चाहिए।
होली के पहले करें घर में वास्तु उपाय
होली आने से पहले लोग खली की खरीदारी भी शुरू कर देते हैं। होली से पहले एक चांदी का सिक्का खरीदें और उसकी विधिपूर्वक पूजा करें। पूजा करने के बाद इस सिक्के को अपनी तिजोरी में रखें। ऐसा करने से आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी कभी भी आर्थिक तंगी जैसी समस्या उत्पन्न नहीं होगी।
होली जाने से पहले या फिर होली के दिन ही आप अपने घर में बैम्बू ट्री भी ला सकते हैं। घर या ऑफिस में बांस का पौधा लगाने से अच्छे भाग्य की शुरुआत होती है एवं सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा अगर आपके घर में वास्तु दोष भी लगा हुआ है तो वह जल्दी से खत्म हो जाता है वह चारों तरफ से आपको तरक्की मिलने लगती है आपका नया काम सफल होने लगता है।
होली खेलने से पहले होलिका दहन मनाया जाता है। आपको उसे दिन यह उपाय जरूर करना चाहिए।होलिका की राख घर लाकर लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखे लें। कहते हैं इससे दरिद्रता दूर होती है। इसके अलावा होलिका की राख का टीका लगाने से आपकी ऊपर चल रही नकारात्मकता भी दूर हो जाती है जिससे आपके सारे काम बनने लगते हैं और चारों तरफ से आपको सुख समृद्धि प्राप्त होती है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।




