नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।14 March 2025। होली का पर्व उत्सव और रंग का प्रतीक होता है ऐसे में हर कोई बड़े ही धूमधाम से इसको मानता है। आज के दिन सभी एक दूसरे के घर जाते हैं और उन्हें गुलाल लगाते हुए भाईचारा का संदेश देते हैं। वहीं आज यानी होली के दिन वास्तु शास्त्र से जुड़ी कुछ ऐसी बातें हैं जिसे आप करके अपने घर परिवार में सुख समृद्धि ला सकते हैं और घर से नकारात्मकता को दूर भगा सकते हैं।
होली के दिन जरूर करें वास्तु उपाय
होली के दिन विशेष रूप से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने का महत्व होता है। इस दिन आप स्नान करने के बाद सबसे पहले मां लक्ष्मी को गुलाल और कुमकुम अर्पित करें। इसके इससे आपके घर में माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में बरकत होना शुरू हो जाती है कभी भी आर्थिक तंगी जैसी समस्या आपके घर में उत्पन्न नहीं होती।
होली पर दान करने का बहुत महत्व होता है। यदि आप इस दिन जरूरतमंद को अनाज, मिठाई, वस्त्र, फल और धन का दान करें तो आपको इसके शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। अगर आपके घर में कई दिनों से आर्थिक तंगी जैसी समस्या चल रही है और आप इससे छुटकारा पाना चाहते हो तो आज यानी होली के दिन आपको गेहूं चना नारियल जैसी चीजों का दान करना चाहिए।
होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में प्रवेश करने वाली नकारात्मकता दूर चली जाती है। आपके घर में देवी देवताओं का भी आगमन होता है। जो आपके घर और परिवार में अपनी कृपा बनाए रखते हैं। जिससे आपके घर में सुख समृद्धि सदैव बनी रहती है कभी भी आपके घर में कंगाली नहीं आती है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।




