back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: हनुमान जयंती पर करें ये वास्तु उपाय, घर में आएगी सुख समृद्धि

हनुमान जयंती का दिन हनुमान जी की पूजा अर्चना करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। तो वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार आज के दिन कुछ उपाय भी करने से आपको तरक्की मिलती है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 12 April 2025। जीवन में सुख और समृद्धि पाने के लिए हर व्यक्ति को कुछ ना कुछ उपाय जरूर करना चाहिए। वहीं आज हनुमान जयंती का बहुत ही खास दिन है। आज के दिन बजरंगबली की पूजा अर्चना करने का मुहूर्त तो है ऐसा करने से उनकी कृपा आपके घर परिवार में बनी रहती है। वहीं वास्तु शास्त्र में भी आज के दिन से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें करके आप संकट मोचन हनुमान की कृपा का सकते हैं जिससे आपके घर परिवार में तरक्की और सफलता आने लगेगी और आपके सारे बिगड़े काम भी बनने लगेंगे।

हनुमान जयंती पर जरूर करें ये उपाय

हनुमान जयंती का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है आज के दिन बजरंगबली की अच्छे से पूजा अर्चना की जाती है। आपके घर में लगातार आर्थिक तंगी क्लेश जैसी समस्या बन रही है कोई भी काम नहीं पूर्ण हो रहा है। तब आज के दिन अगर आपके घर में क हनुमान जयंती पर सुबह स्‍नान करने के बाद पीपल के साफ-सुथरे और चुनकर सुंदर 11 पत्‍ते लें। इन सभी पत्‍तों पर चंदन से जय श्रीराम लिखें और फिर इन सभी पत्‍तों की माला बनाकर बजरंगबली को अर्पित कर दें। 

शास्त्रों की कथा के अनुसार हनुमानजी को तुलसी का एक पत्‍ता खाने को दिया था और तब जाकर उनकी भूख शांत हुई थी। इसलिए बजरंगबली के भोग में तुलसी का होना जरूरी माना जाता है और उन्‍हें तुलसी की माला अर्पित की जाती है। इससे बजरंगबली प्रसन्न होकर आपके अपनी कृपा बनाए रखते हैं और आपके सारे कष्ट लेते हैं।

हनुमान जयंती पर वास्तु शास्त्र के अनुसार बजरंगबली को लाल फूल लाल जोड़ा अवश्य चढ़ाना चाहिए इसके अलावा आज के दिनों में सिंदूर भी चढ़ाना चाहिए बजरंगबली को सिंदूर बहुत प्रिय है। आज के दिन उन्हें लाल फल चढ़ाना चाहिए। ऐसा माना जाता है इन सब सामग्रियों को चढ़कर आप उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। भैया अगर आप नौकरी से काफी परेशान है आपको नौकरी नहीं मिल रही है। तो इसके उपाय के लिए हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी को पान का पत्ता अवश्य चढ़ाना चाहिए। नमस्ते उनकी कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है और आप हमेशा तरक्की करते हो।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵