नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 19 March 2025। रंग पंचमी के दिन अगर आप अपने जीवन में सुख समृद्धि पाना चाहते हैं। तब कृष्ण भगवान की अच्छे से पूजा अर्चना करें उनको लाल गुलाल लगाएं। इसके अलावा वास्तु शास्त्र में भी कुछ ऐसी बातें बताई गई है जिनका आपको ध्यान रखना चाहिए और इन पर अमल करते हुए कार्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी कभी भी घर में आर्थिक तंगी जैसी समस्या उत्पन्न नहीं होगी।
रंग पंचमी का वास्तु उपाय
रंग पंचमी के दिन आप अपने घर की साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें। ऐसा माना जाता है रंग खेलने भगवान कृष्ण और राधा रानी धरती पर आते हैं। अगर इस दौरान आपके घर की साफ सफाई नहीं हुई रहेगी तो आपके घर में प्रवेश नहीं करेंगे जिससे आपके घर में सुख समृद्धि नहीं आ पाएगी।
आज रंग पंचमी के दिन कृष्ण भगवान और राधा रानी की पूजा अर्चना करते समय लाल चंदन अर्पित करें। मान्यता है कि इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम और मधुरता बनी रहती है।अगर शादी में कोई रुकावट आ रही है तो रंग पंचमी के दिन वट वृक्ष (बरगद) की 108 बार परिक्रमा करें और लाल धागा बांधें। इससे विवाह के योग जल्दी बनते हैं।
रंग पंचमी के दिन एक पीले कपड़े में सिक्का और हल्दी की गांठ बांधकर माता लक्ष्मी की पूजा करें और फिर इसे अपनी तिजोरी या पर्स में रख लें। ऐसा करने से आपकी तिजोरी में हमेशा धन भर रहेगा कभी भी आपके घर आर्थिक तंगी जैसी समस्या उत्पन्न नहीं होगी और चारों तरफ से आपको तरक्की प्राप्त होने लगेगी।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।





