नई दिल्ली रफ्तार डेस्क 8 दिसंबर 2023 : हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह और शाम का वक्त बहुत महत्वपूर्ण होता है। ऐसी मान्यता है की सुबह और शाम के वक्त घर में भगवान का वास होता है। वहीं, कुछ ऐसी गलतियां होती है जिन्हें अगर हम सुबह और शाम के वक्त करते हैं तो मां लक्ष्मी हमारे घर से रूठ जाती है। जिसके कारण घर में नकारात्मक उर्जा उत्पन्न होने लगती है।इसलिए सूर्य अस्त होते वक्त आपको ऐसा कुछ भी नहीं करना है, जिससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाए। क्योंकि सूर्य डूबते ही सभी नेगेटिव एनर्जी एक्टिव हो जाती हैं।जिसके चलते आपके जीवन में परेशानियां बढ़ सकती है। आइए जानते हैं कि वह कौन से कार्य हैं जिसे आप को सूर्यास्त के दौरान नहीं करना है।
शाम के वक्त ना करें यह काम
-
शाम के वक्त घर में तुलसी के पौधे के नीचे दीपक जलाना काफी शुभ माना जाता है । लेकिन क्या आप जानते हैं सूर्यास्त के बाद तुलसी का पौधा बिल्कुल नहीं छूना चाहिए।
-
शाम के वक्त अगर कोई व्यक्ति आपके घर आया है तो उसे खाली हाथ न जाने दे कुछ ना कुछ जरूर दान करें।
-
शाम पैसे उधार नहीं देना चाहिए वास्तु शास्त्र के अनुसार यह पैसे कभी वापस नहीं आते।
-
शाम को घर में पूजा करने के बाद दरवाजा बंद नहीं करना चाहिए ।क्योंकि उस वक्त मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं।पूजा पाठ करने के थोड़ी देर बाद ही दरवाजा बंद करें।
-
सूर्यास्त के बाद घर की साफ-सफाई नहीं करनी चाहिए, खासकर शाम को झाड़ू के इस्तेमाल से परहेज करना चाहिए हैं। कहते हैं की सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी चली जाती हैं।इसीलिए सफाई करने का सबसे सही समय सुबह का माना गया है।
-
वास्तु शास्त्र के आधार पर कहा जाता है कि सूर्यास्त के समय कभी नही सोना चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है। माना जाता है कि शाम का समय मां लक्ष्मी की पूजा का होता है और इस समय ही मां लक्ष्मी घर में आती हैं।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।




