नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 25 March 2025। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख समृद्धि सदैव बनी रहे उसका परिवार हमेशा खुशी रहे। इसके लिए सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना करते हैं और अपने घर के वास्तु शास्त्र का ख्याल रखते हैं ताकि वास्तु दोष उनके ऊपर ना लगे। वहीं आज पापमोचनी एकादशी के दिन आपको कुछ चीज भूल कर भी नहीं करनी चाहिए वरना आपके घर में वास्तु दोष उत्पन्न होने लगता है। वो धीरे-धीरे आपके घर की आर्थिक तंगी खराब होने लगती है जिसके कारण आपको कई मुसीबत का सामना करना पड़ेगा।
एकादशी के दिन न करें ये गलतियां
वास्तु शास्त्र में बताया गया है की एकादशी के दिन विष्णु भगवान और तुलसी माता की पूजा अर्चना की जाती है आप रोज सुबह-शाम तुलसी माता की पूजा करते हैं तो आज भी उसी प्रकार माता की पूजा अर्चना करें। वही वास्तु शास्त्र में कहा गया है की एकादशी के दिन तुलसी की पत्ती को नहीं तोड़ना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर की आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है। ऐसा करने से आपके बनते हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं।
पापमोचनी एकादशी के दिन जो व्यक्ति व्रत नहीं रहते उन्हें भी इस दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा इस दिन चावल का दान करना भी अच्छा नहीं माना जाता है। इस दिन तामसी भोजन जैसे लहसून प्याज के सेवन से भी बचना चाहिए। ऐसा करने से विष्णु भगवान की कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी और आपके घर परिवार के लोग हमेशा सुख समृद्धि से अपना जीवन व्यतीत करेंगे।
अगर आपके घर में आर्थिक तंगी चल रही है रोज लड़ाई झगड़ा हो रहे हैं। तब आपको पापमोचनी एकादशी के दिन विष्णु भगवान का व्रत रखना चाहिए और पीला वस्त्र धारण करना चाहिए। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि आज के दिन दान करने का भी महत्व है। अगर आप दान करते हैं तब आपके घर से सारी नकारात्मकता टल जाती है और विष्णु भगवान की कृपा होने लगती है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।





