नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।13 March 2025। होलिका दहन का पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक माना जाता है।लेकिन होलिका दहन के दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। होलिका दहन की आग में कुछ चीज़ों को डालने से बचना चाहिए। वास्तु शास्त्र में भी इसको लेकर कई बातें बताई गई है अगर आप उसकी विपरीत कार्य करते हैं तो आपके घर में कंगाली आ जाती है और आर्थिक तंगी भी आपको घेर लेती है।
होलिका दहन का वास्तु उपाय
होलिका दहन के दौरान लोग अक्सर आज में बहुत सारी चीज डालते हैं लेकिन आपको इसका ध्यान रखना चाहिए।अगर आप गेहूं की बालियां दहन के लिए लेकर आ रहे हैं, तो ध्यान रखें कि वे टूटी या सूखी न हों। ऐसी बालियों को जलाने से घर में दुर्भाग्य का वास हो सकता है। गेहूं अनाज होता है। इसलिए उसका ध्यान रखना चाहिए वरना आपके घर में कंगाली छा जाती है।
अक्सर देखा जाता है कि लोग होलिका दहन के दौरान नारियल को भी फेंकते हैं अथवा जलते हैं।पानी वाला नारियल को पूजा में तो रखा जा सकता है, लेकिन होलिका दहन की अग्नि में इसे डालना अशुभ माना जाता है। यह माना जाता है कि पानी वाला नारियल डालने से घर की सुख-समृद्धि पर विपरीत असर पड़ सकता है। इसलिए आपको पानी वाला नारियल होलिका दहन के दौरान आग में डालने से बचना चाहिए।
होलिका दहन के दौरान लोग गोबर के उपले भी होलिका दहन में फेंकते हैं। उपले को दहन में जलाते वक्त आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि वह टूट ना हो। इसके अलावा आज के दिन सफेद चीज होलिका दहन में नहीं डालना चाहिए। इससे आपके घर की स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। वहीं यह भी बताया गया है कि आज के दिन सफेद चीजों का दान प्रदान भी नहीं करना चाहिए इससे आपके घर में आर्थिक तंगी उत्पन्न होने लगती है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।




