नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 28 March 2025। हर व्यक्ति यही चाहता है की माता लक्ष्मी की कृपा उसके जीवन में बनी रहे कभी भी आर्थिक तंगी जैसी समस्या उसे परेशान ना करें। अगर इन दिनों आपके घर में कंगाली और क्लेश जैसा माहौल बना हुआ है और उसे दूर करने के लिए आपको नीचे दिए गए वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए। इससे आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी। माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा और कभी भी आपके घर में आर्थिक तंगी जैसी समस्या उत्पन्न नहीं होगी माता लक्ष्मी की कृपा से सारी परेशानी दूर हो जाएगी।
माता लक्ष्मी से जुड़ा वास्तु उपाय
घर में सुख समृद्धि और धन लाभ प्राप्ति के लिए आपको माता लक्ष्मी से जुड़ा यह वास्तु उपाय जरूर करना चाहिए। वास्तु शास्त्र में बताया गया है की माता लक्ष्मी की कृपा बनी घर में होती है जहां साफ सफाई रहती है इसलिए आपको अपने घर की अच्छे से साफ सफाई करना चाहिए। घर को शुद्ध करने के लिए आप गंगाजल का भी छिड़काव कर सकते हैं ऐसा माना जाता है जिस घर में सुबह-शाम गंगाजल का छिड़काव होता है उसे घर में माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है और तिजोरी कभी खाली नहीं रहती है।
अक्सर सभी के घरों में तुलसी का पौधा लगा होता है वहीं वास्तु शास्त्र में यह बताया गया है कि तुलसी के पौधे को बहुत ही शुभ माना जाता है। जिन घरों में नियमित तुलसी की पूजा होती है वहां देवी लक्ष्मी की कृपा रहती है, इसलिए शाम के समय तुलसी की पूजा करें और तुलसी के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और सुख समृद्धि का आशीर्वाद देंगी। सदैव आपके जीवन में सकारात्मक बनी रहेगी नकारात्मकता दूर रहेगी।
माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आपको सुबह-शाम उनकी जरूर पूजा अर्चना करनी चाहिए। इसके साथ ही आपको कपूर से अपने घर को शुद्ध करना चाहिए ऐसा माना जाता है कि कपूर बहुत ही शुद्ध होता है उसे जलाकर घर में घूमने से आपके घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक का संचार होता है तो वहीं माता लक्ष्मी की भी कृपा आपके घर में बनी रहती है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।




