नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क।8 June 2024। आप अगर नया घर बनवा रहे हैं या फिर आपके घर में कोई सामान इधर-उधर हैं। तो उसकी दिशा अनुसार उस समान को सेट करें। क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार सामान का सही दिशा में ना होना घर में नकारात्मकता लाता है। जिसके कारण आपको कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मुख्य द्वार की दिशा
घर के लिए सबसे जरूरी दिशा उसके मुख्य द्वार की होती है। इसीलिए आप हमेशा मुख्य द्वार की दिशा उत्तर, उत्तर-पूर्व, पश्चिम या पूर्व ही रखें। इस दिशा के तरफ मुख्य द्वार करने से यह घर में अच्छी भावनाएं ला सकता है और वहां रहने वाले लोगों को खुश, सफल और स्वस्थ रखता है। इसके अलावा मुख्य द्वार में लक्ष्मी माता का प्रवेश होता है इसीलिए आप उसकी साफ सफाई का भी ध्यान रखें।
बेडरूम की दिशा
घर में बेडरूम का काफी महत्व होता है क्योंकि इस कमरे में आप चैन की नींद सोते हैं।बेडरूम के लिए पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा का चयन करना सबसे अच्छा है। दक्षिण-पश्चिम दिशा मास्टर बेडरूम के लिए उपयुक्त है क्योंकि यह शांति को बढ़ावा देती है। इसके अलावा आप बेडरूम में बेड कोने में ना लगे उसे नकारात्मकता आती है।
किचन की दिशा
घर में किचन सबसे जरूरी जगह होती है जहां से आपको पेट भर खाना मिलता है। किचन को उत्तर, दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पूर्व में रखने से बचना ज़रूरी है, क्योंकि इससे घरेलू समस्याएं और परिवार में तनाव हो सकता है। किचन को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशाओं में होना चाहिए।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।





