नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए नियम और उसके उपाय आपके लिए बहुत ही कारगर साबित हो सकते हैं। इन्हें ध्यान पूर्वक करने से आपका भाग्य परिवर्तन होता है और कई बड़े चमत्कार होते हैं जिससे आपके घर में सुख समृद्धि तरक्की आती है कई समस्याओं का अंत हो जाता है। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के लिए बहुत ही जरूरी होता है। वास्तु शास्त्र में कई सारी चीज ऐसी बताई जाती है जिसको फॉलो करके आप अपने घर में कई सारी चीज बदल सकते हैं और आ रही परेशानी को भी काम कर सकते है।
वास्तु शास्त्र के उपाय
वास्तु शास्त्र में सबसे पहले आपके घर से जुड़ा हुआ उपाय ही बताया गया है आपको सुबह शाम हमेशा घर में झाड़ू लगाना चाहिए घर को साफ सुथरा रखना चाहिए कई लोग ऐसे हैं जो घर में झाड़ू ही नहीं लगते हैं। जिसके कारण के घर में आर्थिक तंगी बन जाती है लगातार घर में क्लेश लड़ाई झगड़ा होते रहते हैं। घर की साफ सफाई न रखने के कारण देवी देवता भी आपके घर में नहीं आते हैं जिसके कारण पर राककत नहीं होती है।
वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि अगर आपके घर में नकारात्मकता बहुत ज्यादा हो गई है उसे ठीक करने के लिए आपके घर में नमक डालकर पोछा लगाना चाहिए इसके साथ ही घर में गंगाजल का छिड़काव करें। इसके साथ ही आपको अपने घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए जो की काफी शुद्धता बनाए रखने में मदद करता है साथ ही सुबह शाम वहां पर दीपक जलाना चाहिए।
कई बार हम अपने घर में कई सारी चीज इधर-उधर फेंक देते हैं। जिसके कारण वास्तु दोष बहुत ज्यादा बिगड़ जाता है और आपके घर में आ रही खुशियां भी रुक जाती है और चारों तरफ से नकारात्मकता छा जाती है जो आपके घर में बरकत को रोक देती है। इसे ठीक करने के लिए आपको अपने घर में सारे सामान को उसके स्थान पर ही रखना चाहिए। इसके साथ ही मुख्य द्वार पर भी आपको सुबह शाम दीपक जलाना चाहिए ताकि तरक्की हो सके।




