नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होता है। ऐसे में आपको इसमें बताया गया कुछ खास उपायों पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि तुलसी का पौधा बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। तुलसी का पौधा आपके घर में होता है तो नकारात्मकता दूर रहती है सकारात्मकता का संचार होता है। तो वहीं आज तुलसी से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिसे आपको जरूर करना चाहिए।
वास्तु शास्त्र का अनोखा उपाय
घर में तुलसी का पौधा लगाना हमेशा से ही शुभ माना जाता रहा है।तुलसी न केवल हवा को शुद्ध करती है बल्कि पॉजिटिव एनर्जी को भी अट्रैक्ट करती है। इसे घर की पूर्व दिशा या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना सबसे अच्छा माना गया। तुलसी को घर आंगन में लगाने से आपके घर में एक कोई नकारात्मकता नहीं आती है। तुलसी का पौधा माता लक्ष्मी का स्वरूप भी माना जाता है इसलिए वह धन आकर्षित भी करता है जिससे आपके घर में धन संपत्ति की कमी नहीं होती है।
वास्तु शास्त्र में बताया जाता है कि अगर आपके घर में आंगन में तुलसी का पौधा लगा हुआ है तब आपको सुबह-शाम उनकी पूजा अर्चना करनी चाहिए अथवा दीपक जलाना चाहिए दीपक सुबह शाम जलाने से तुलसी माता की कृपा आपके घर परिवार में सदैव बनी रहती है कोई भी नेगेटिविटी आपके घर में प्रवेश नहीं करती है। अगर आपके काम में रुकावट आ रही है या फिर कोई काम नहीं बन रहा है तब भी तुलसी से जुड़ा उपाय आपको तरक्की दिलाता है।
तुलसी का पौधा जिस स्थान पर लगाया जाए वहां आस-पास स्वच्छता रखना बेहद जरूरी है।इस जगह पर किसी तरह की गंदगी नहीं रहनी चाहिए। इसके साथ ही तुलसी के पौधे में बराबर पानी डालते रहे ताकि वह कभी ना सूखे। आप तुलसी के बीज को निकाल कर अपने मुख्य द्वार पर भी लगा सकते हैं इससे नकारात्मकता दूर हो जाती है और आपका घर हमेशा बुरी शक्तियों से सुरक्षित रहता है।
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की




