back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: रिश्तों को खुशहाल बनाने के लिए घर में लगाएं ये फूल, तनाव होगा कम

हम घर में कई प्रकार के फूल लगते हैं। लेकिन कुछ फूल ऐसे होते हैं जिन्हें लगाने से हमारे घर के तनाव खत्म हो जाते हैं। और साथ ही हमारे रिश्ते में भी मजबूत रहते हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क 20 May 2024। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लगे पेड़-पौधे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाते हैं। कुछ पेड़-पौधों को सजावट के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इनमें से ही कुछ फूलों के पौधे ऐसे हैं जिनको लगाने से आपके घर में खुशहाली आती है और सभी प्रकार के तनाव घर से दूर रहते हैं। इसके साथ ही घर में एक दूसरे के प्रति आपका रिश्ता भी काफी गहरा और मजबूत रहता है।

पारिजात का फूल

पारिजात के फूल काफी शुभ माना गया है इसे हर पूजा पाठ में उपयोग किया जाता है। कहते हैं कि जहां पारिजात का फूल पाया जाता है उसे जगह सुख शांति हमेशा बरकरार रहती है। इसके साथी या फूल घर में बरकत लेकर आता है। इस फूल की एक खासियत है कि ये केवल रात में खिलता है और सुबह खुद ही टूट जाता है।

चमेली का फूल

चमेली का फूल घर में लगाने से आपके घर परिवार के बीच सकारात्मक बनी रहती है जिसके कारण उनके रिश्तों में प्यार और समर्पण का भाव बना रहता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार चमेली का फूल जिस प्रकार महकता है उसे प्रकार आपका जीवन सुख समृद्धि से भर जाता है। इसीलिए इसका फुल अपने घर आंगन में जरूर लगाएं।

मोगरा

मोगरा का फूल घर में लगाने से घर में चल रहे नकारात्मकता दूर हो जाती है। इसके साथ ही अगर आपके घर परिवार में लड़ाई झगड़े का माहौल बन रहा है तो या फूल उनको खत्म करके उनके रिश्ते को मजबूत बनाता है। इसीलिए आपको इसका पौधा अपने घर में अवश्य लगाना चाहिए ताकि आपका घर नकारात्मकता ऊर्जा से दूर रहे और घर परिवार में शांति बनी रहे।

रजनीगंधा का फूल

वास्तु शास्त्र के अनुसार रजनीगंधा का फूल बहुत ही महत्वपूर्ण है और शुभ है। रजनीगंधा का पौधा लगाने से पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं और दोनों के बीत प्यार बढ़ता है। इसके अलावा वास्तु दोष दूर होता है और सकारात्मकता आती है। साथ ही धन प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories