Vastu Mantra: घर में इस पेड़ को लगाने से मिलेगी चंद्र दोष से मुक्ति

वास्तु के हिसाब से बेल का पेड़ घर में लगाना से काफी शुभ होता है। इसे लगाने से बुरी शक्तियां घर में प्रवेश नहीं करती और चंद्र दोष दूर होता है।
Vastu Mantra of Plant
Vastu Mantra of Plant www.raftaar.in

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क 23 January 2024: घर में रखे घर में लगाए गए पेड़ पौधे घर को शुद्ध बनाने का काम करते हैं। हम घर को सुंदर दर्शाने के लिए भी पेड़-पौधे घर में लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेल पत्र का पेड़ घर में लगाने से घर में होने वाली कई बधाएं दूर हो जाती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

घर में बेलपत्र लगाने के फायदे

  • बेलपत्र हिंदू धर्म में काफी शुभ माना जाता है। कहते हैं कि बेलपत्र भगवान शिव को चढ़ाने से मनचाहा फल मिलता है। बेलपत्र का पेड़ घर के आंगन में लगाना चाहिए। यह पेड़ आंगन में लगाने से बुरी शक्तियों का नाश होता है।

  • बेल पत्र घर में लगाने से कभी भी आपको चंद्र दोष और अन्य प्रकार के दोषों के अशुभ प्रभाव नहीं झेलने पड़ेंगे। इसीलिए आपको अगर चंद्र दोष की समस्या है तो घर में बेलपत्र का पेड़ जरूर लगाएं। इसके साथी ही अपनी माता की सेवा करें। मां की सेवा करने से चंद्र जोर से जल्दी मुक्ति मिलती है।

  • बेल पत्र के पेड़ कई देवियों का भी वास होता है। जड़ों में मां गिरिजा, तने में मां महेश्वरी, शाखाओं में मां दक्षायनी, पत्तियों में मां पार्वती, फूलों में मां गौरी और फलों में देवी कात्यायनी वास करती हैं। शास्त्रों के अनुसार घर के उत्तर पश्चिम दिशा में लगा बेल का पौधा वहां रहने वाले सदस्यों को अधिक तेजस्वी बनाता हैं ।

  • बेलपत्र का पेड़ घर में लगाने से मां लक्ष्मी की अपार कृपा होती है। ऐसी मान्यता है कि बेल के एक पत्ते को आप अपने धन की जगह पर रख दे। इससे घर में हमेशा बरकत बनी रहती है। आपको कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in