Vastu Tips: घर में इन फूलों को लगाने से हो जाएंगे मालामाल, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

घर में हम तरह-तरह के फूल लगते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में लगाए गए फूल आपके तिजोरी के भाग्य खोल देते है।
vastu Tips of Flower
vastu Tips of Flowerwww.raftaar.in

नई दिल्ली रफ्तार डिस्क 1 February 2024 : हर व्यक्ति अपने घर आंगन को सजाने के लिए फूल लगता है। लेकिन वास्तु के हिसाब से घर में लगाए गए फूल आपको मालामाल बन सकते हैं। घर में फूल लगाने के लिए वास्तु शास्त्र में कई सारे नियम भी बताए गए है। जिनका पालन करते हुए अगर हम फूल लगाए तो घर में मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।

इन फूलों को लगाने से घर में होगी पैसों की वर्षा

Butea monosperma
Butea monospermaPinterest

पलाश के फूल

पलाश के फूल को काफी शुभ माना जाता है। अगर आप इसके पौधे को घर पर लगाते है तो हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। क्योंकि इस पौधे में त्रिदेव का वास होता है। इसी वजह से इस फूल से माता लक्ष्मी की कृपा होती है। इसे हमेशा उत्तर की दिशा में लगाना चाहिए।

Evergreen
EvergreenPinterest

सदाबहार के फूल

इस फूल के नाम से ही आप समझ सकते हैं कि यह फूल सदा के लिए आपके घर में खुशबू के साथ सकारात्मक ऊर्जा फैलता रहेगा। इन्हें घर के बाहर लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता।

Rose
RosePinterest

गुलाब का फूल

लाल गुलाब का फूल हमेशा प्यार का प्रतीक माना गया है। और प्यार तो बड़े-बड़े घाव को भर देता है। रिश्तों में आ रही खटास को दूर करने के लिए लाल गुलाब की पंखुड़ियों को एक बाउल में पानी में डालकर रख लें। रिश्तों में मिठास आनी शुरू हो जाएगी। आपको हमेशा अपने घर के आसपास लाल गुलाब का पौधा लगाना चाहिए।

Lotus
LotusPinterest

कमल का फूल

कमल का फूल घर में लगाना काफी शुभ माना जाता है। कमल माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु के काफी प्रिय फूल है। कमल का फूल घर में लगाने से सुख शांति समृद्धि के साथ-साथ धन की भी प्राप्ति होती है। कमल का फूल घर में हमेशा उत्तर की दिशा में लगाना चाहिए।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in