Vastu Tips: अगर आपके भी घर में है पालतू जानवर तो हो जाएं सावधान, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

घर में पालतू जानवर पालने से आपके घर की सुरक्षा तो होती है साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। लेकिन अगर कुछ नियमों का पालन न किया जाए तो इसके भी उल्टे परिणाम मिलते हैं।
Vastu Tips of Pet Animals
Vastu Tips of Pet Animalswww.raftaar.in

िनई दिल्ली रफ्तार डेस्क 25 January 2024: आज के समय में पालतू जानवरों और पक्षियों को पालना हर व्यक्ति का शौक बन गया है। पालतू जानवर से घर की सुरक्षा होती है, वहीं कुछ जानवरों से घर में पॉजिटिविटी भी बनी रहती है। यही कारण है कि जिस घर में पालतू जानवर या पक्षी होते हैं उनके घर का माहौल काफी शांत होता है। वहीं वास्तु शास्त्र के हिसाब से जानवर और पक्षियों के पालने के लिए भी कई नियम बताए गए हैं। जिनका सही से उपयोग न करने से घर में नकारात्मक उर्जा उत्पन्न होती है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आप कोई भी पालतू जानवर या पक्षी पाल रहे हो तब आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पालतू जानवरों की पर्याप्त देखभाल हो रही है। अगर पालतू जानवरों की अच्छे से देखभाल नहीं की जाती है, तो उनका व्यक्ति या परिवार पर कोई लाभकारी प्रभाव नहीं पड़ सकता है। वहीं कुछ जानवर आपके घर में नकारात्मक प्रभाव भी डाल सकते हैं।

  • घर में वास्तु के अनुसार कुत्ते, गाय, खरगोश और कछुआ घर में रखने के लिए सबसे अच्छे जानवर हैं। ऐसा माना जाता है कि वे खुशी, धन और अन्य लाभ लाते हैं। और इन जानवरों से घर का माहौल भी अच्छा बना रहता है घर में सदैव पॉजिटिव एनर्जी रहती है। आईए जानते हैं इन जानवरों को घर में पालने का वास्तु।

वास्तु शास्त्र के अनुसार किन जानवरों का कैसा है नियम

कछुआ

Turtle
TurtlePinterest

घर में कछुआ पालना काफी शुभ माना जाता है। कहते हैं की कछुए पालतू जानवर के रूप में रखने के लिए सबसे लोकप्रिय जानवरों में से एक हैं। कछुए का एक्वेरियम हमेशा उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। वास्तु के अनुसार कछुए धन, सौभाग्य और समृद्धि से जुड़े होते हैं और शुभ माने जाते है।

खरगोश

Rabbit
RabbitPinterest

वास्तु के मुताबिक, घर में खरगोश पालना काफी शुभ माना जाता है। नकारात्मकता बनी रहती है तो आपको खरगोश पालना चाहिए क्योंकि खरगोश सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। वहीं अगर आपकी कुंडली में किसी प्रकार का दोष है तो आपको कल खरगोश घर में पालना चाहिए।

कुत्ता

Dog
DogPinterest

हर घर में अधिकतर कुत्ते को ही देखा जाता है कहते हैं कि कुत्ता घरेलू पालतू जानवर के रूप में घर में सुरक्षा के करता हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुत्ते को एक बंद क्षेत्र में रखा जाना चाहिए जिसका मुख उत्तर दिशा की ओर हो।

गाय

Cow
CowPinterest

घर में गाय रखना भी काफी शुभ माना जाता है। हम गाय को अपनी माता कहते हैं और उनकी पूजा भी करते है। हर शुभ कार्य में गाय का गोबर और दूध उपयोग किया जाता है।वास्तु शास्त्र के अनुसार, गायें मानवीय दुख और पीड़ा को कम करती है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in