नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।3 May 2024। आज के समय में हर इंसान को सुंदर और घने बाल पसंद है। यहां तक की लोग बाल टूटने की समस्या का ट्रीटमेंट भी महंगे अस्पतालों में करा रहे हैं। लेकिन आपके बाल ही आपके जीवन में मिलने वाली सफलता में अर्चन बन सकते है। वास्तु शास्त्र में कई बातें बताई गई हैं। अगर इसका पालन न किया जाए तो बाल से घर में नकारात्मकता ऊर्जा आती है।
खुले स्थान पर बाल गिराना
अगर बाल टूट कर नीचे गिर जाए तब उसे किसी डस्टबिन या कचरा वाली जगह में डाल देना चाहिए। वास्तु शास्त्र में खुले स्थान पर बाल गिराना या गिरना सही नहीं माना जाता है। इसके कारण नकारात्मकता उस व्यक्ति को घेर लेती है।
बालों का लगातार टूटकर गिरना
अगर बाल लागातार टूट कर गिर रहे हैं तो उसका जल्द से जल्द इलाज करवाना चाहिए। बाल अगर लगातार टूट रहे हैं और घर में फैले रहते हैं, तो यह परिवार में कलह पैदा करते हैं। जिसकी वजह से घर में वास्तु दोष पैदा होने लगता है।
रात में नहीं बनाने चाहिए बाल
दिन की अपेक्षा रात में नकारात्मकता ऊर्जा अपनी चरण सीमा पर होती है। इसी कारण अगर आप किसी पार्टी या फंक्शन में जा रहे हैं तो रात होने से पहले ही अपने बाल बना लें। और रात में बाल बनाने पड़े तो कमरे में ही कंघी करनी चाहिए, कहीं बाहर नहीं।
खुले बाल में ना करें पूजा
मंदिर में पूजा करते समय महिलाओं को अपने बाल हमेशा बांध कर रखना चाहिए। कहते हैं कि अगर महिला खुले बाल में पूजा करती हैं तो उसका कोई फल प्राप्त नहीं होता।इसके साथ पुरुष हो या महीला शनिवार, मंगलवार और गुरुवार को बाल नहीं कटवाने चाहिए। ऐसा करने पर घर में धीरे-धीरे वास्तु दोष बढ़ने लगता है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।




