back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: घर आंगन को बिना तोड़े ऐसे करें वास्तु दोष का निवारण

वास्तु दोष घर में होने से घर की दशा खराब हो जाती है। और कोई काम नहीं बनता। इसीलिए घर से जल्द से जल्द तो उसका निवारण करना चाहिए।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क 30 जनवरी 2024: वास्तु शास्त्र में वास्तु दोष के बारे में कई सारी बातें बताई गई हैं। जिस घर में वास्तु दोष रहता है उसमें मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती। यहां तक घर का माहौल भी काफी नकारात्मक रहता है। लेकिन हम अक्सर यह सोचते है की घर आंगन बन जाने के बाद भी अपने घर में वास्तु दोष का निवारण कैसे कर सकते हैं। तो आईए जानते है बिना घर आंगन को तोड़े अपने घर से दूर करें वास्तु दोष।

इन नियमों का उपयोग करके करें वास्तु दोष का निवारण

हमारे घर के साथ ही हमारे बाथरूम में भी वास्तु दोष बना रहता है। ऐसे में हमें अपने बाथरूम में नीली बाल्टी और नीला मग रखना चाहिए। बाथरूम में हमें एक कांच की सीसी में सेंधा नमक भरकर भी रखना चाहिए। ऐसा करने से बाथरूम में होने वाले वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है।

अगर आपका किचन गलत दिशा में बन गया है और किचन में वास्तु दोष है तो इसके लिए आपको किचन स्टेंड के उपर यज्ञ करते हुए ऋषि या सिंदूरी गणेशजी की तस्वीर लगाना चाहिए ऐसा करने से किचन में होने वाले किसी भी वास्तु दोष का निवारण होता है।

अगर आपका मुख्य द्वार किसी गलत दिशा में हैं और उसके कारण आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और वास्तु दोष रहता है। ऐसे में आपको मुख्य द्वार में गणेश भगवान की तस्वीर लगाना चाहिए। इसके साथ ही बजने वाली एक घंटी लगानी चाहिए। क्योंकि मुख्य द्वार में घंटी बजने से पॉजिटिविटी बनी रहती है।

आपके घर में बेडरूम की दिशा आप बहुत महत्व होता है क्योंकि आप ज्यादातर समय वहीं बिताते हैं। बेडरूम घर के दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम की ओर होना चाहिए। लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो आप पश्‍चिम या उत्तर में पैर करके सोएं और बेडरूम में राधा-कृष्ण या हंसों के जोड़े की तस्वीर कमरे में लगाए ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होता है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵