नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। घर परिवार में सुख समृद्धि लाने के लिए हर कोई काफी प्रयास करता है। लेकिन कुछ गलतियां ऐसी हो जाती है। जिसे वास्तु दोष लग जाता है और हमें वैसी तरक्की नहीं मिल पाती है जैसी हम चाहते हैं। इसके साथ ही कई बार हम कुछ ऐसी चीज घर में लेकर आते हैं जिसके नकारात्मकता भी बढ़ जाता है। घर में सुख समृद्धि पाने के लिए कई प्रकार के उपाय करते हैं और चाहते हैं कि हमारे घर में माता लक्ष्मी की कृपा हो और हमेशा तरक्की होती रहे।
घर में न लाएं ये चीजें
जब भी हम बाहर घूमने जाते हैं तो कुछ ना कुछ चीज घर लेकर आते हैं आपके घर लेट हुए कुछ चीजों पर विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। ताकि आपसे कोई गलती ना हो जाए। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कभी भी किसी की भी चप्पल आपको अपने घर नहीं लाना चाहिए। अक्सर देखा जाता है कि मंदिर हो या कहीं हम जाते हैं और हमारे चप्पल खो जाती है तो हम दूसरे की चप्पल पहन कर घर आ जाते हैं ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
मार्केट जाते हैं तो वहां तरह-तरह के चीज दिखाई देती है कई बार तो टूटी-फूटी चीजों को भी बनाकर कोई डिज़ाइन बनी होती है उन्हें अपने घर में कभी नहीं लाना चाहिए खासकर कांच।घर में टूटे हुए शीशे कभी नहीं रखना चाहिए, इससे घर में में अशांति और तनाव बढ़ता है और संबंधों में दरार पैदा होती है। इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा भी कम होती है और नकारात्मक ऊर्जा आती है।
कई बार देखा गया है कि लोग मार्केट से आर्टिफिशियल फूल लेकर आ जाते हैं और अपने घर को सजा देते हैं। आपको आर्टिफिशियल फूलों को घर में लगाने से ज्यादा से ज्यादा बचना चाहिए। आप अपने घर आंगन में ताजे फूल लगाए ये आपके घर को अच्छा भी बनाते हैं और सकारात्मकता भी बनाएं रखते हैं।
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।




