back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: भोलेनाथ की पूजा करते समय न करें यह काम, वास्तु शास्त्र की इन बातों का रखें ध्यान

भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से हमें मनचाहा फल मिलता है। लेकिन उनकी पूजा करते समय हमें कुछ बातों का ध्यान भी रखना चाहिए।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।18 March 2024। देवों के देव महादेव की कृपा पाने के लिऐ हम उनकी पूजा अर्चना करते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार, पूजा अर्चना करने का भी कुछ नियम है जिसे हमें अपनाना चाहिए।

बेलपत्र चढ़ाते समय ध्यान

भोलेनाथ बेलपत्र से जल्दी प्रसन्न होते हैं, ऐसे में अगर आप भी उन्हें जल्दी पसंद करना चाहते हैं तो बेलपत्र चढ़ाएं। लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि ऐसा करने से पहले उसका वज्र भाग यानि डंठल वाला भाग तोड़कर निकाल दें और उसे उलटा करके शिवलिंग या ​भगवान शिव की मूर्ति पर चढ़ाएं।

रुद्राभिषेक करते समय इन बातों का रखें ध्यान

अधिकतर लोग शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करते हैं और वह जल और गंगा जल को एक करके रुद्राभिषेक करते हैं जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। साथ ही हमेशा शिवलिंग पर दूध मिले हुए जल को अर्पित करें। ध्यान रखें कि कभी भी उबला हुआ दूध शिव जी पर न चढ़ाएं। उन्हें कच्चा दूध चढ़ाएं। इसके अलावा कभी भी पैकट से सीधे दूध शिवलिंग पर न अर्पित करें। ऐसा करने से आपकी पूजा अशुद्ध और सफल हो जाती है।

रुद्राक्ष की माला से न करें यह काम

भगवान भोलेनाथ को रुद्राक्ष बहुत प्रिय है, यहां तक कि लोग रुद्राक्ष को ही भगवान भोलेनाथ का एक स्वरूप मानते हैं और रुद्राक्ष की भी पूजा करते हैं। इसीलिए जब भगवान के मंत्रों का जाप करें, तो रुद्राक्ष की माला अवश्य लें। लेकिन गले में पहनी हुई माला से मंत्रों का जाप नहीं करना चाहिए। इससे भगवान शिव रुष्ठ हो जाते हैं।

घर में न करे शिवलिंग की अकेले स्थापना

अगर आप भी अपने घर में मंदिर में शिवलिंग की स्थापना करना चाहते हैं, तो शिवलिंग की अकेले स्थापना बिल्कुल न करें। शिवलिंग के साथ माता पार्वती, भगवान गणेश और भगवान नंदी की भी स्थापना करें।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...