Vastu Tips: भगवान गणेश की इन मूर्तियों को घर लाने से दूर होगा वास्तु दोष

भगवान गणेश का दूसरा नाम विघ्नहर्ता है कहते हैं कि भगवान सारे विघ्न हर लेते है। भगवान की मूर्ति घर में लाने से आप शारीरिक मानसिक दोनों तरीके से स्वस्थ रहते है।
Vastu Tips of  Ganesha
Vastu Tips of Ganeshawww.raftaar.in

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क 29 January 2024: हर व्यक्ति चाहता है कि वह और उसका परिवार स्वस्थ और खुश रहे। आज संकष्टी चतुर्थी पर आप अपने घर गणेश भगवान की मूर्तियों को ला सकते हैं। भगवान गणेश की अलग-अलग प्रकार की मूर्तियां घर लाने से वास्तु दोष का नाश होता है और घर में सुख शांति बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में मूर्ति लाने का भी एक अलग नियम बताया गया है। अगर उस नियम के अनुसार मूर्ति नहीं आई तो उसका गलत प्रभाव भी पड़ता है।

गणेश भगवान की मूर्ति घर लाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • गणेश जी की मूर्ति खरीदते वक्त ध्यान रखे कि उसमें चूहा जरूर हो। चूहा गणेश जी का वाहन है। बिना मूषक की गणेश मूर्ति की पूजा करना शुभ नहीं माना जाता है।

  • भगवान गणेश जी को घर के उत्तर पूर्वी कोने में स्थापित करना सबसे शुभ होता है। घर का उत्तर पूर्वी कोना पूजा-पाठ के लिए बेहतर रहता है। आप गणेश जी को घर के पूर्व या फिर पश्चिम दिशा में भी रख सकते हैं। लेकिन मूर्ति रखते समय ध्यान दें कि भगवान के दोनों पैर जमीन को स्पर्श कर रहे हों।

  • घर में भगवान गणेश जी की मूर्ति रखते समय इस बात का ध्यान रखें की घर में कभी भी एक साथ तीन गणेश भगवान की मूर्तियां नहीं रखा जाता है। ऐसा करने से भगवान गणेश प्रसन्न नहीं होते है, बल्कि घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। इसी के साथ गणेश भगवान को कभी भी तुलसी का दाल भी नहीं अर्पित करना चाहिए।

इस प्रकार की मूर्तियां घर लाने से दूर होता है वास्तु दोष

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सफेद रंग की गणेश जी की मूर्ति लगाने से वास्तु दोष दूर होता है। और घर में सुख शांति बनी रहती है और वास्तु दोष न होने से घर का माहौल भी सकारात्मक होता है।

  • जिस मूर्ति में भगवान श्री गणेश के प्रिय भोग मोदक या लड्डू और चूहा हो वैसी प्रतिमा लगाने से घर के वास्तु दोष दूर होते हैं।

  • मूर्ति लगाते वक्त उनके बाएं हाथ की ओर सूंड घूमी हुई हो इसका पूरा ध्यान रखें। ऐसी मूर्ति घर के वास्तु दोषों को दूर करने में मदद करती है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in