Vastu Tips: इन फूलों को चढ़ाकर करें भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न, क्या कहता है वास्तु शास्त्र

भोलेनाथ की पूजा करते समय हम कई प्रकार की चीज चढ़ाते हैं लेकिन वास्तु के हिसाब से ऐसे कई फूल हैं जिनको चढ़ाने से भगवान की असीम कृपा होती है।
Vastu Tips of Bholenath
Vastu Tips of Bholenathwww.raftaar.in

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क February 2024: भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए कई सारे नियम अथवा वस्तुएं हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे फूल बताए गए है। जिनके द्वारा पूजा करने पर भगवान भोलेनाथ अत्यंत प्रसन्न होते है और मनचाहा फल देते हैं। तो आईए जानते हैं किन फूलों से करें भगवान भोलेनाथ की पूजा।

इन फूलों से प्रसन्न होते हैं देवों के देव महादेव

धतूरे का फूल

धतूर का फूल भगवान भोलेनाथ को अति प्रिय है। इसीलिए आप जब भी मंदिर जाएं तो धतूर का फूल अवश्य ले जाएं। और अगर आपको धतूर का फल मिले तब आप उसे भी भगवान को चढ़ाएं क्योंकि वास्तु के हिसाब से भगवान शिव की पूजा धतूरे के फल और फूलों के बिना अधूरी है।

लाल और सफेद फूल

लाल और सफेद आंकड़े के फूल भगवान भोलेनाथ को अति प्रिय है। ऐसा कहा जाता है की अगर आप महाशिवरात्रि के दिन लाल या सफेद आंकड़े के फूल भगवान को चढ़ाते हैं तो आप मोक्ष को प्राप्त करते हैं।

चमेली का फूल

आपका कोई भी काम नहीं बन रहा है। यहां तक कि आप कई दिनों से वाहन लेने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वह प्रयास सफल हो जा रहा है। तो वस्तु के हिसाब से आपको चमेली का फूल भगवान भोलेनाथ को अर्पित करना चाहिए।

गुलाब का फूल

अगर कई दिनों से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आप गुलाब का फूल भगवान भोलेनाथ को अर्पित कर सकते हैं। गुलाब का फूल सभी देवी देवताओं को चढ़ाया जाता है लेकिन भगवान भोलेनाथ को चढ़ाने पर लंबी आयु और स्वास्थ्य संबंधित समस्या दूर हो जाती है।

बेल का फूल

वास्तु के अनुसार बेलपत्र चढ़ाने से भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैं लेकिन अगर आप बेल का फूल भगवान भोलेनाथ को चढ़ते हैं तो आपको अच्छा जीवनसाथी मिलता है।

हरसिंगार का फूल

भगवान भोलेनाथ को हरसिंगार का फूल चढ़ाना भी शुभ माना जाता है।कहा जाता है कि हरसिंगार के फूलों से घर का वास्तु भी ठीक होता है। इनकी महक से घर में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in