Vastu Tips: सप्ताह में किस दिन कौन से रंग का कपड़ा पहनना होता है शुभ? क्या कहता है वास्तु शास्त्र

रंग हमारे जीवन में खुशियां बिखेता हैं इसलिए जानना बहुत जरूरी होता है कि किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनना चाहिए।
Vastu Tips of Colors
Vastu Tips of Colorswww.raftaar.in

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 21 April 2024। रंग के बिना जीवन बहुत अधूरा सा रहता है। क्योंकि रंगों का महत्व हमारे मन और शरीर से भी जुड़ा होता है। इसीलिए अक्सर लोग कपड़े पहनते समय या लेते समय उसके रंग और रूप को अच्छी तरह से देखते हैं। वास्तु के अनुसार सही रंग के कपड़े पहनने से ग्रहों को भी ठीक किया जा सकता है। तो आईए जानते हैं कि सप्ताह के सातों दिन आप कौन-कौन से रंग के कपड़े पहन सकते हैं।

रविवार

रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है इसलिए आज के दिन नारंगी गोल्डन और पिंक रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ऐसे रंग आपको मान और प्रतिष्ठा दिलवाते हैं।

सोमवार

रविवार के दिन आपको सफेद रंग के कपड़े पहनना चाहिए। सफेद रंग सफेद रंग शांति, पवित्रता और सादगी का प्रतीक है। आज के दिन कलेवा चमकदार कपड़े पहनने से बचना चाहिए।

मगंलवार

मंगलवार के दिन आपको लाल रंग के कपड़े पहनना चाहिए।लाल रंग सौभाग्य का प्रतीक है। इसके साथ ही आपके चटकदार कपड़े पहनने से बचना चाहिए।

बुधवार

बुधवार भगवान गणेश को समर्पित है। आज के दिन हरा रंग का कपड़ा पहनना चाहिए। हरे रंग का इस्तेमाल करने से बुध ग्रह मजबूत होता हैऔर बौद्धिक क्षमता तेज होती है।

गुरुवार

गुरुवार के दिन आपको पीले रंग का कपड़ा पहनना चाहिए। पीले रंग का वस्त्र पहनने से विष्णु भगवान प्रसन्न होते हैं और आपका बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है।

शुक्रवार

शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी, माता संतोषी और माता दुर्गा का होता है। इस दिन कला ,नीला और हल्का हरे रंग के कपड़े पहने जा सकते हैं। लेकिन आपको इस दिन पीले रंग के कपड़े को नहीं पहनना चाहिए।

शनीवार

शनिवार के दिन काले कपड़े को पहनने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा आप पर बनी रहती है। इसके साथ ही आप का शनि ग्रह की शांत रहता है। और आप का आत्मविश्वास बढ़ता है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in