back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Safed Pukhraj: संतान प्राप्ति के लिए फायदेमंद है ये चमत्कारी रत्न, जानिए कैसे करें धारण

रत्नशास्त्र के अनुसार सफेद पुखराज धारण करने से सौभाग्य, समृद्धि, विद्या में वृद्धि और संतान की प्राप्ति होती है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रत्नों का हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। इसी वजह से कई लोग परेशानियों से निजात पाने के लिए रत्न धारण करते हैं। रत्न शास्त्र में ग्रहों के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए रत्न धारण करने की सलाह दी गई है। कहा जाता है कि इन रत्नों को धारण करने से ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव कम होता है। आज हम बात करेंगे सफेद पुखराज की जिसका संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है।

रत्नशास्त्र के अनुसार सफेद पुखराज धारण करने से सौभाग्य, समृद्धि, विद्या में वृद्धि और संतान की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं किसे सफेद पुखराज धारण करना चाहिए और क्या हैं इसके फायदे…

इस विधि से करें धारण

रत्नशास्त्र के अनुसार सफेद पुखराज को सोने की धातु में धारण करना अधिक लाभकारी होता है। सफेद पुखराज को शुक्रवार की सुबह धारण किया जा सकता है। पहनने से पहले इसे दूध और गंगाजल से साफ कर लें। साथ ही बीज शुक्र देव मंत्र को 108 बार पढ़कर धारण करें।

 पुखराज धारण करने के फायदे

रत्नशास्त्र के अनुसार सफेद पुखराज शुक्र ग्रह का रत्न है। इसे धारण करने से जीवन में सौभाग्य, समृद्धि और ज्ञान की वृद्धि होती है। इसके साथ ही यह रत्न संतान प्राप्ति के लिए भी अनुकूल माना जाता है। हालांकि इस रत्न को कभी भी बिना ज्योतिषी की सलाह के नहीं पहनना चाहिए।

इन राशि के लोगों के लिए फायदेमंद होता है सफेद पुखराज 

सफेद पुखराज वृष और तुला राशि वालों के लिए लकी चार्म माना जाता है। वृष और तुला राशि के अलावा मेष, वृश्चिक और कर्क राशि वाले भी सफेद पुखराज धारण कर सकते हैं। जिन व्यक्तियों की कुंडली में शुक्र श्रेष्ठ होता है वे भी पुखराज धारण कर सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...