back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lucky Gemstones For Aries: मेष राशि वालों को धारण करना चाहिए ये रत्न, बंद किस्मत के खुलते हैं दरवाजे

मेष राशि वालों जातकों को विशेषरूप से मूंगा रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। ज्योतिष शास्त्र में मेष राशि के जातकों के लिए मूंगा रत्न शुभ फल देने वाला माना गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ज्योतिष शास्त्र में रत्नों को खासा महत्व है। कुंडली में ग्रहों के स्थिति बदलती रहती है। ग्रहों की स्थिति को मजबूत करने के लिए रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। रत्नों का हमेशा ज्योतिष सलाह के बाद ही धारण किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों से संबंधित विभिन्न रत्नों का उल्लेख मिलता है।

64a44bf6f45ac4ed902608281b7bc84c.jpg

मूंगा करें धारण

मेष राशि वालों जातकों को विशेषरूप से मूंगा रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। ज्योतिष शास्त्र में मेष राशि के जातकों के लिए मूंगा रत्न शुभ फल देने वाला माना गया है। मूंगा रत्न आपकी कुंडली में मंगल ग्रह को मजबूत करता है। मंगल ग्रह के मजबूत होने से व्यक्ति की जिदंगी में धन वैभव की कभी कोई कमी नहीं होती है। इससे स्वास्थ्य और रिश्तों में भी सुधार होता है। मेष राशि वालों को मंगलवार के दिन अपनी दाहिनी मध्यमा या तर्जनी उंगली में लाल मूंगा रत्न धारण करना चाहिए। जिन लोगों का मंगल खराब हो उन्हें तांबे की धातु वाला मूंगा पहनना चाहिए।

3cdd1c0cd1dea335a82e3fd3a263ee8a.jpg

हीरा रत्न भी है शुभ

ज्योतिष में मेष राशि के लिए हीरे को भी भाग्यशाली रत्न माना गया है। ऐसा माना जाता है कि हीरा पहनने से मेष राशि के जातक की कुंडली से सभी संभावित नकारात्मक परिणाम समाप्त हो जाते हैं। हीरा पहनने से मेष राशि के स्वामी मंगल की ऊर्जा जातक को लाभ पहुंचाने लगती है। इसके अलावा, मेष राशि वालों को ब्लडस्टोन, पुखराज, नीलम और सूर्यकांत रत्न पहनने की भी सलाह दी जाती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...