Lucky Gemstone: कौन सी राशि वालों को धारण करना चाहिए कौन सा रत्न, यहां लें पूरी जानकारी

कुंडली में ग्रहों की नकारात्मकता को कम करने के लिए ज्योतिषी उचित रत्न धारण करने की सलाह देते हैं।
Lucky Gemstone
Lucky Gemstone

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। ज्योतिष शास्त्र में हर एक राशि के लिए अलग-अलग रत्न धारण करने की सलाह दी गई है। ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहों के विभिन्न रत्नों का वर्णन किया गया है। रत्न सीधे जीवन को प्रभावित करते हैं। रत्न ज्योतिष में प्रत्येक राशि के लिए अलग-अलग रत्नों का उल्लेख किया गया है। ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहों के विभिन्न रत्नों का वर्णन किया गया है। रत्न सीधे जीवन को प्रभावित करते हैं। इसलिए रत्नों को बहुत ही सावधानी से धारण किया जाता है।

क्यों धारण करते हैं रत्न

कुंडली में ग्रहों की नकारात्मकता को कम करने के लिए ज्योतिषी उचित रत्न धारण करने की सलाह देते हैं। ज्योतिष शास्त्र में हीरा, मोती, माणिक और पन्ना सहित नौ प्रमुख रत्नों के बारे में बताए गए हैं। इन रत्नों को हमेशा ज्योतिषी की सलाह पर ही धारण किया जाना चाहिए।आइए जानते हैं किस राशि के लिए कौन सा रत्न शुभ माना जाता है।

मोती

यह चन्द्रमा का रत्न है। इस रत्न का उपयोग मन की शांति और चंद्र ग्रह की साथ अनुकूलता के लिए किया जाता है। मेष, मीन, कर्क और वृश्चिक राशि वालों के लिए मोती रत्न फायदेमंद होता है। वहीं मकर, वृष, कन्या और मिथुन राशि वालों को बिना सलाह के मोती नहीं पहनना चाहिए।

हीरा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला और वृष लग्न वालों के लिए हीरा शुभ होता है। हीरा मुख्य रूप से शुक्र ग्रह का रत्न है। शुक्र ग्रह की शुभता के लिए धारण करें। इसके अलावा कन्या, मकर, मिथुन और कुंभ राशि के लिए भी यह रत्न शुभ माना जाता है। वहीं मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक और मीन लग्न वाले लोगों को हीरा नहीं पहनना चाहिए।

मूंगा

मूंगा रत्न मंगल ग्रह का रत्न माना जाता है। मंगल ग्रह को कुंडली में मजबूत बनाने के लिए मूंगा रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। वास्तव में मंगल देव मेष राशि के अधिपति हैं। इसके अलावा वृश्चिक राशि के व्यक्ति भी मूंगा धारण कर सकते हैं।

पुखराज

पुखराज बृहस्पति ग्रह का रत्न माना जाता है। बृहस्पति मीन और धनु राशि का स्वामी है। ऐसे में मेष, वृश्चिक, मिथुन, कर्क, सिंह और धनु राशि के जातक पुखराज धारण कर सकते हैं। इन राशियों के लिए पुखराज शुभ माना जाता है। वहीं कुंभ, मकर, वृष और तुला राशि वालों को पुखराज धारण करने से बचना चाहिए।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in