Gemology: बुधवार के दिन धारण करें ये रत्न, सेहत का मिलेगा वरदान

पन्ना रत्न का रत्न शास्त्र में विशेषतौर पर उल्लेख किया गया है। कन्या राशि का स्वामी ग्रह "बुध" को माना गया है, इसलिए कन्या राशि वालों के लिए पन्ना रत्न बेहद ही लाभकारी माना गया है।
Gemology
Gemology

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। ज्योतिष शास्त्र में रत्नों के बारे में विशेष तौर पर उल्लेख किया गया है। हर रत्न का अपना विशेष महत्व होता है। रत्नों को धारण करने से पहले व्यक्ति को हमेशा ही ज्योतिष की सलाह लेनी चाहिए। पन्ना रत्न का रत्न शास्त्र में विशेषतौर पर उल्लेख किया गया है। कन्या राशि का स्वामी ग्रह "बुध" को माना गया है, इसलिए कन्या राशि वालों के लिए पन्ना रत्न बेहद ही लाभकारी माना गया है। बुधवार के दिन पन्ना धारण करना शुभ माना जाता है।

पन्ना को धारण करते समय करें इस मंत्र का जाप

पन्ना धारण करने से पहले मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऊं बुं बुधाय नम: का जाप करके ही इस रत्न को धारण करें।

पन्ना धारण करने से मिलता है सेहत का लाभ

  • पन्ना पौरुष शक्ति बढ़ाने के लिए बेहद ही सहायक होता है।

  • गर्भवती महिलाओं के लिए भी पन्ना बेहद ही लाभकारी होता है।

  • जो व्यक्ति मिर्गी के दौरे से पीड़ित हो उन्हें भी पन्ना धारण करने की सलाह दी जाती है।

  • मन की शांति के लिए भी पन्ना रत्न धारण किया जा सकता है।

  • यदि किसी के जीवन में तनाव की स्थिति हो तो वह भी इस रत्न को धारण कर सकता है।

बुधवार के दिन करें धारण

पन्ना रत्न को विशेषतौर पर बुधवार के दिन धारण करना चाहिए। पन्ना रत्न को सोने या चांदी की अंगूठी के साथ छोटी अंगुली में धारण करना चाहिए। धारण करने से पहले इसे कच्चे दूध या गंगाजल में डालकर साफ कर लेना चाहिए।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in