
नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Panna Stone Benefits: रत्न शास्त्र के अनुसार हर एक रत्न का अपना एक विशेष महत्व होता है। व्यक्ति को उनकी राशि के अनुसार रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। हर एक रत्न किसी ना किसी ग्रह का स्वामी होता है। रत्नों के भीतर ग्रहों की दशा दिशा बदलने की क्षमता होती है। राशि के अनुसार रत्न धारण करने से मनुष्य को शुभ फल प्राप्त होते हैं। आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए और व्यक्ति की तरक्की के लिए पन्ना रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। पन्ना रत्न धारण करने से मनुष्य के जीवन में तरक्की के नये रास्ते खुलते हैं। इसके साथ ही जीवन में अनेक खुशहाली आती है। आइए जानते हैं पन्ना रत्न धारण करने के क्या लाभ होते हैं।
इन लोगों के लिए शुभ है पन्ना
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कन्या या मिथुन लग्न वाले व्यक्ति पन्ना धारण कर सकते हैं। यदि कुंडली में बुध की महादशा हो और बुध ग्रह आठवें या बारहवें भाव में न हो तो वह व्यक्ति पन्ना धारण कर सकता है। यदि पन्ना कुंडली में बुध, मंगल, शनि, राहु या केतु के पास हो तो भी धारण किया जा सकता है। इससे काम और व्यापार में आ रही परेशानियां दूर होती हैं। ज्योतिष के अनुसार जिनकी कुंडली में बुध छठे, आठवें और बारहवें भाव के स्वामी के रूप में है, उन्हें पन्ना पहनने से बचना चाहिए।
पन्ना से खोलती है किस्मत
रत्न शास्त्र में पन्ना को बहुत ही शक्तिशाली माना गया है। पन्ना धारण करने से कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है। पन्ना बुद्धि, तर्क, संचार और समृद्धि को बढ़ावा देता है। यदि कुंडली में बुध की अन्तर्दशा या महादशा हो तो पन्ना धारण करना अत्यंत लाभकारी होता है। बुध को आर्थिक कारक माना जाता है। इसलिए, यह मुख्य रूप से व्यापार करने वालों के लिए फायदेमंद है। पन्ना सही निर्णय लेने में मदद करता है। व्यापारी एक बार पन्ना धारण कर लेते हैं तो उन्हें भारी मुनाफा होता है। हालांकि, पन्ना पहनते समय आपको हमेशा रत्न विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए।