back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दैनिक राशिफल वृषभ – Daily Rashifal Vrishabha Rashi

aaj ka rashifal - आज का राशिफल

आज की वृषभ राशि – Vrishabha Taurus Rashifal Today

वृषभ राशि :- इ , उ , ऐ ,ओ , वा , वी, वू , वे , वो

वृषभ राशि में धन लाभ: : पैसों को लेकर धैर्य रखें। पैसों की स्थिति में जल्दी ही अच्छा बदलाव आ सकता है। ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम भी दिया जा सकता है।

वृषभ राशि में परिवार और मित्र : आप अचानक आने वाली परेशानियों और संकट से लड़ने के लिए तैयार रहेंगे। आज आप सफल रहेंगे। आप जिससे भी बात करें साफ और ईमानदारी से करें।

वृषभ राशि में रिश्ते और प्यार : प्रियजन के लिए आप पर्याप्त समय निकाल पाएंगे। विपरीत लिंग में भी आप चर्चा का केंद्र बने रहेंगे।

वृषभ राशि में स्वास्थ्य : पेट संबंधी रोग होने की संभावनाएं भी बन रही है। मसालेदार भोजन से बचें।

वृषभ राशि में करियर और शिक्षा : दूसरे लोग आपसे जो बात कहें, उस पर भरोसा न करें। लोगों की बुराई भी करने से बचें।

वृषभ राशि में बिज़नेस/स्टॉक/प्रॉपर्टी : काम-काज में बहुत ज्यादा उतावलापन या जल्दबाजी करने से बचें। कई चीजों को लेकर आपके मन में चिंता और अनिश्चितता का भाव भी रहेगा।

आज के दिन को शुभ बनाने के लिए ज्योतिष उपाय।

भगवान शिव का अभिषेक दूध में काले तिल मिलाकर करें ।

शुभ रंग: सफेद

आज आपकी कई परेशानियों को सफेद रंग दूर कर सकता है। इस रंग के वस्त्रों को धारण करने से आपका मानसिक तनाव कम होगा। चमकीले और गहरे रंगों से बचें।

शुभ अंक: 3

आज अंक 3 आपके लिए शुभ है।

आज का टैरो कार्ड राशिफल

साप्ताहिक राशिफल – Saptahik Rashifal

किसी भी प्रकार की समस्या के तुरंत समाधान के लिए गुरु जी से संपर्क करें। -8905816981

Raftaar_Advertisment.jpg

वृषभ राशि के बारे में – About Vrishabha Rashi
मूल स्वभाब: वृषभ राशि के लोग जीवन में धीरे-धीर आगे बढना और कम बोलना पसंद करते है। वह एक पहाड़ की तरह ठोस और स्थिर होते है और कुछ भी उनकी शांति को भंग नहीं कर सकता। वृषभ राशि के लोग किसी के मामलों में दखल देना पसंद नहीं करते और वह अपने काम से ही मतलब रखते है। अगर आप वृषभ राशि के लोगों को तंग नहीं करेंगे तोह वह अपने आप में संतुष्ट रहेंगे। अगर आप उनको तंग करेंगे तोह वह जिद्दी हो जायेंगे। लेकिन अगर आप उनको सीमा से अधिक तंग या परेशान करेंगे तो आक्रामक और हिंसक प्रतिक्रिया के लिए तैयार रहे। वृषभ राशि के पुरुषों की गर्दन मोटी या बलवान होगी। वृषभ राशि के लोगों के कंधे छाती और पीठ बहुत चोडी और बलवान होती है। वृषभ राशि के लोग चाहे लम्बे कद के हो या छोटे कद के उनका शरीर सर से लेकर पाओं तक संतुलित होता है। अगर उनके मन के अनुसार काम नहीं हो रहा हो तोह वृषभ राशि के लोग थोड़े चिडचिडे हो जाते है लेकिन वह कभी भी घबराते नहीं। वृषभ राशि के लोग मूल तौर से अडिग होते है और हर चीज़ को संभाल लेते है। वृषभ राशि के लोग अपने परिवार और घर से बहुत प्रेम करते है। वृषभ राशि के लोगों को अपने परिवार के साथ अपने घर में रहना और वक्त बिताना अच्छा लगता है। बदलाव से वृषभ राशि के लोगों को परेशानी होती है। एक वृषभ राशि के व्यक्ति का प्यार सरल सादा और ईमानदार होता है।

शक्तियां: ज्यादातर वृषभ राशि के लोग वर्षो तक भावनात्मक और शारीरिक भोझ बिना कोई शिकायत करे शांति से उठाते है। जितनी ज्यादा परेशानियाँ बढती है उनका सामना करने के लिए वृषभ राशि के लोगों में उतनी ज्यादा शक्ति आती है। अपने परिवार और दोस्तों के प्रति एक वृषभ राशि के व्यक्ति की ईमानदारी और स्नेह की कोई सीमा नहीं है। ऐसा बहुत ही कम होता है जब वृषभ राशि के लोग क्रूरता दिखाते है या प्रतिशोध लेने की कोशिश करते है। आम तौर पर वृषभ राशि के लोगों का शरीर बहुत ही स्वस्थ और शक्तिशालो होता है। वृषभ राशि के लोग धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से बड़े-बड़े व्यापारिक साम्राज्य बनाते है। वृषभ राशि के लोग अपने व्यापार की शुरुआत ठोस नीव के साथ करते है और फिर धीरे-धीरे उसको बड़ा बनाते है। वृषभ राशि के लोग न सिर्फ बहुत सारा धन जमा करते है बल्कि उनको शक्ति को अर्जित करना भी पसंद है। वृषभ राशि के व्यक्ति का उदार दिल और जेब अपने सच्चे दोस्तों के लिए बुरे वक़्त में हमेशा खुली रहती है। वृषभ राशि के लोग हमेशा भविष्य के लिए तेयारी करते है।

कमजोरियां: हालाँकि वृषभ राशि के लोग शारीरिक रूप से शक्तिशाली और स्वस्थ होते है लेकिन एक बार बीमार पड़ने पर उन्हें ठीक होने में समय लगता है। इसका एक कारण यह भी है की वृषभ राशि के लोग डॉक्टर की बात को कम ही मानते है। इसके इलावा वृषभ राशि के लोग आशावादी भी नहीं होते जिसके कारण उन्हें ठीक होने में समय लगता है। वृषभ राशि के लोगों को खाना बहुत पसंद होता है। इसके कारण उनका वज़न बड सकता है। इसके इलावा ज्यादा खाना खाने से वृषभ राशि के लोगों को जोड़ो में दर्द और खून प्रसार में परेशानी पैदा हो सकती है।

आदर्श व्यवसाय: वृषभ राशि के लोगों का आदर्श व्यवसाय अपना व्यापार होता है। इसके इलावा कृषि से सम्बन्धी व्यवसाय बैंक से सम्बन्धी व्यवसाय और सम्पति से सम्बन्धी व्यवसाय में भी वृषभ राशि के लोग बहुत सफलता प्राप्त करते है।

मित्र राशियाँ: कन्या और मकर राशि
गृह: शुक्र

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...