कुम्भ राशि :- गू , गे , गो , सा , सी , सू , से , सो , दा
धन लाभ: फालतू खर्चों पर कंट्रोल करने की जरूरत है। आर्थिक तंगी के कारण पारिवारिक जीवन में परेशानियाँ हो सकती हैं।
परिवार और मित्र: बच्चों की वजह से आप परेशान रहेंगे। इस दौरान बच्चों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं लेकिन ऐसी स्थिति में आपको धैर्य से काम लेना होगा।
रिश्ते और प्यार: जीवनसाथी से आपके संबंध अच्छे रहेंगे और उनकी सफलता से आप खुश रहेंगे। इस अवधि में आपको जीवनसाथी की ओर पूरा सहयोग मिलेगा और आपका प्यार भरा
रिश्ता और मजबूत होगा। स्वास्थ्य: जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको थोड़ा सावधान रहना होगा।
करियर और शिक्षा: कार्य स्थल पर अपनी सफलता का मूलमंत्र किसी के साथ साझा नहीं करें वरना आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।
बिज़नेस/स्टॉक/प्रॉपर्टी: यह समय शेयर या नई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए शुभ है। आपको अचानक धन लाभ भी हो सकता है। आज के दिन को शुभ बनाने के लिए ज्योतिष उपाय। भगवान शिव का अभिषेक सफेद चन्दन के इत्र से करें ।
हरा रंग आज आपके लिए शुभ साबित होगा। सफेद और लाल रंग पहनने से दिनभर गुस्सा आता रहेगा।





