back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दैनिक राशिफल कर्क – Daily Rashifal Kark Rashi

aaj ka rashifal - आज का राशिफल

आज की कर्क राशि – Kark Cancer Rashifal Today

कर्क राशि :- ही , हू , हे , हो , डा , डी , डू ,डे, डो

कर्क राशि में धन लाभ: : बिजनेस में रुका हुआ पैसा भी मिलेगा। लॉटरी से आपको अच्छे पैसे मिल सकते हैं। स्टॉक मार्केट में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

कर्क राशि में परिवार और मित्र : घरेलू जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा रहने की संभावना बनती है। किसी मित्र के सहयोग से बिज़नेस में आपको अच्छा आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं।

कर्क राशि में रिश्ते और प्यार : प्रेम जीवन के मामले में यह समय उन लोगों के लिए कुछ और ख़ास रहने वाला है। जिनकी मित्रता ने अभी-अभी प्रेम संबंधों का रूप लिया है।

कर्क राशि में स्वास्थ्य : सेहत में उतार-चढ़ाव लगे रहने की संभावना है। खान-पान का विशेष रुप से ध्यान रखें।

कर्क राशि में करियर और शिक्षा : नौकरी में आप जमकर मेहनत करेंगे। कुछ लोगों की नौकरी में बदलाव अथवा ट्रांसफर हो सकता है।

कर्क राशि में बिज़नेस/स्टॉक/प्रॉपर्टी : बिज़नेस में आपकी ज़बरदस्त उन्नति के लक्षण साफ दृष्टिगोचर हो रहे हैं।

आज के दिन को शुभ बनाने के लिए ज्योतिष उपाय।

केसर मिश्रित खीर का भोग भगवान श्री विष्णु को लगाए ।

शुभ रंग: नीला

नीला रंग आज आपके लिए लकी साबित होगा। यह रंग आपकी किस्मत बदल सकता है। लाल रंग से बचें, यह रुकावटें पैदा कर सकता है।

शुभ अंक: 7

आज अंक 7 आपको सफलता दिलाएगा। किसी भी परेशानी से ना घबराएं, मुस्कुराहट को चेहरे का आभूषण बनाए रखें।

आज का टैरो कार्ड राशिफल

साप्ताहिक राशिफल – Saptahik Rashifal

किसी भी प्रकार की समस्या के तुरंत समाधान के लिए गुरु जी से संपर्क करें। -8905816981

Raftaar_Advertisment.jpg

कर्क राशि के बारे में – About Kark Rashi
मूल स्वभाब: कर्क राशि के लोग बहुत ही खुशमिजाज़ के होते है। लेकिन इसके बाबजूद कर्क राशि के लोग शांत और सौम्य व्यक्तित्व के होते है। हालाँकि कर्क राशि के लोग यह बात स्वीकार नहीं करेंगे लेकिन उन्हें लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित करना पसंद है। कर्क राशि के लोगों में शौहरत पाने का जूनून नहीं होता लेकिन अगर उन्हें शौहरत मिल रही है तो वह उसे अस्वीकार भी नहीं करेंगे। अगर कोई व्यक्ति कर्क राशि के व्यक्ति के साथ क्रूरता दिखता है तोह या तो वह भावुक हो जाते है या फिर उस जगह से चले जाते है। कभी-कभी कर्क राशि के लोग प्रतिशोध लेते है लेकिन वह ऐसा चुपके से करते है। हालाँकि कर्क राशि के लोगों को अपनी निज़ी ज़िन्दगी के बारे में लोगों को बताना पसंद नहीं है लेकिन उन्हें बहुत ख़ुशी मिलती है जब दुसरे लोग उनको अपनी निज़ी ज़िन्दगी के बारे में बताते है। कर्क राशि के लोग कभी भी अपने लक्ष्य की तरफ सीधे नहीं जाते। वह इधर-उधर घुमते है और जैसे ही उनको यह लगता है की कोई और उनके लक्ष्य को छिनने की कोशिश करने वाला है तब वह तेज़ी से उस लक्ष्य की तरफ बड़ते है और उसे कस कर पकड़ लेते है। कर्क राशि के लोगों का दिल बहुत नर्म होता है और उन्हें दुसरे लोगों की मद्द करना पसंद है। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है की वह एक दम से दूसरों की मदद के लिए आगे आयेंगे। कर्क राशि के लोग पहले यह देखते है की क्या कोई और ज़रूरतमंद व्यक्ति की मदद करने के लिए आगे आ रहा है। लेकिन जब उनको लगता है की कोई और आगे नहीं आएगा तब वह आगे बढकर मदद करते है। कर्क राशि की महिलाएं खाना बनाने में निपुण होती है और घर में किचन उनका सबसे पसंदीदा कमरा होता है।

शक्तियां: लोग अपने आप कर्क राशि के लोगों के साथ अपने रहस्य सांझा कर लेते है। यह और बात है की अपने बोध करने की शक्ति के कारण कर्क राशि के लोगों को पहले से ही सामने वाले की मनःस्थिति का पता होता है। हालाँकि कर्क राशि के लोग बड़ी आसानी से अभी भावनाए लोगों के साथ साँझा कर लेते है लेकिन कर्क राशि के लोग वास्तविक वस्तुयों को बिना संघर्ष किये नहीं छोड़ते। कर्क राशि के लोग अपनी जमा की गयी वस्तुयों को कभी नहीं छोड़ते और ऐसी वस्तुएं कुछ भी हो सकती है जैसे की उनके जूते उनके दोस्त इत्यादि। ज्यादातर कर्क राशि के लोगों के पास अच्छा पैसा होता है और उनके बैंक के खाते भरे रहते है। यह इन लोगों की मेहनत का नतीजा है। धन कर्क राशि के लोगों के साथ चिपक जाता है और इन लोगों को यह चीज़ अच्छी भी लगती है। कर्क राशि के लोग बड़ी सावधानी के साथ पैसा खर्च करते है। निर्भरता और दृढ़ता कर्क राशि के लोगों की पहचान है।

कमजोरियां: कर्क राशि के लोगों की सबसे बड़ी समस्या यह होती है की चाहे उनके पास कितना भी धन हो उन्हें हमेशा वह कम ही लगता है। उनका यह स्वभाव प्यार के मामले में भी होता है और उनहे चाहे कितना भी प्यार मिले उन्हें हमेशा वह कम ही लगता है। कर्क राशि के लोगों की भावनाएं उन्हें कभी भी सुरक्षित महसूस नहीं करने देती। वह हमेशा भविष्य की किसी आपदा के लिए तेयारी करते रहते है।

आदर्श व्यवसाय: कर्क राशि के लोग ज़िम्मेदारी उठाने के लिए ही पैदा हुए है ना की दुसरे लोगों से आदेश लेनी के लिए। कर्क राशि के लोग बहुत ही मेहनती कर्मचारी होते है। आप इन लोगों पर विशवास कर सकते है क्यूंकि यह लोग हर वक़्त बहुत ही भरोसेमंद होते है। कर्क राशि के लोग अपने काम को बहुत ही गंभीरता से लेते है। जिस कार्यों में कर्क राशि के लोग अपनी स्वाभाविक क्षमताओं का उपयोग कर सकते हैं उन कार्यों में यह लोग बहुत अच्छा करते है फिर चाहे वह किसी भी स्तर का कार्य क्यूँ न हो। विनिर्माण बिक्री व्यापार इत्यादि में कर्क राशि के लोग बहुत ही निपुण होते है। जो व्यापार खाना पकाने उसकी पैकिंग करने और उसके वितरण से जुड़े होते है उनमे कर्क राशि के लोगों की विशेष रूचि होती है। बड़े होटलों कारखानों इत्यादि के प्राबंधन में भी कर्क राशि के लोग निपुण होते है।

मित्र राशियाँ: मीन और वृश्चिक राशि
गृह: चन्द्रमा

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...