मकर राशि :- भो , जा , जी , खी , खु , खे ,खो , गा , गी
धन लाभ: नौकरीपेशा लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। इन्क्रीमेंट के भी योग बन रहे हैं। चल-अचल संपत्ति ख़रीदने की संभावना है
परिवार और मित्र: पारिवारिक सदस्यों में आपसी सौहार्द व सद्भावना का विकास होगा। आप अपने परिवार के साथ कुछ दर्शनीय स्थलों की सैर हेतु जा सकते हैं।
रिश्ते और प्यार: पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। आपका पार्टनर भावुक हो सकता है। स्वास्थ्य: सेहत संबंधी कोई बड़ी परेशानी नहीं है, लेकिन दिनभर दौड़-धूप से थकान हो सकती है।
करियर और शिक्षा: कोई भी बात बहुत नापतौल कर ही कहें। कुछ लोग आपका विरोध भी कर सकते हैं। किसी और की गलती का लांछन भी आप पर लग सकता है।
बिज़नेस/स्टॉक/प्रॉपर्टी: आपके मन में बहुत तेजी से विचार आते रहेंगे। पैसों की स्थिति पर भी आपको ध्यान देना होगा। ऑफिस में अपने या दूसरों के कामकाज पर समीक्षा करेंगे।
आज के दिन को शुभ बनाने के लिए ज्योतिष उपाय। हनुमान जी को मिटटी के बर्तन में बूंदी का भोग लगाएं।
पीले रंग आपके लिए खास है, सभी कार्य सिद्ध होंगे। हरे रंग के कपड़े न पहनें, परेशानी हो सकती है।
आज का शुभ अंक 2 है


