मकर राशि :- भो , जा , जी , खी , खु , खे ,खो , गा , गी
धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के योग हैं। किसी तरह का चालान या पैनल्टी लग सकती है। संभलकर रहना होगा।
परिवार और मित्र: परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा, परिवार के ही दम पर आपकी समस्या सुलझ जाएगी।
रिश्ते और प्यार: प्रेम में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। प्यार के इजहार के लिए दिन अच्छा हो सकता है।
स्वास्थ्य: नींद की कमी और थकान भी महसूस हो सकती है।
करियर और शिक्षा: स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। कल पर कोई काम न टालें। कोई काम आप दूसरों पर भी न छोड़ें।
बिज़नेस/स्टॉक/प्रॉपर्टी: कारोबार में फायदा होने के योग बन रहे हैं। नए सौदे हो सकते हैं, लेकिन खर्चा भी बढ़ सकता है।
आज के दिन को शुभ बनाने के लिए ज्योतिष उपाय। माता लक्ष्मी को इलायची एवं मिश्री अर्पित करें ।
आज गुलाबी रंग आपके व्यक्तित्व और किस्मत में निखार लाएगा।
आज का शुभ अंक 6 है





