वृषभ राशि :- इ , उ , ऐ ,ओ , वा , वी, वू , वे , वो
धन लाभ: पैसों को लेकर धैर्य रखें। पैसों की स्थिति में जल्दी ही अच्छा बदलाव आ सकता है। ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम भी दिया जा सकता है।
परिवार और मित्र: आप अचानक आने वाली परेशानियों और संकट से लड़ने के लिए तैयार रहेंगे। आज आप सफल रहेंगे। आप जिससे भी बात करें साफ और ईमानदारी से करें।
रिश्ते और प्यार: एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के योग बन सकते हैं। ऐसी स्थिति बने तो खुद पर कंट्रोल करें। स्वास्थ्य: हड्डियों का कोई पुराना रोग है तो वो ठीक हो जाएगा या उसमें काफी हद तक आराम मिलेगा।
करियर और शिक्षा: आज कार्य स्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पढ़ाई या किसी सेमिनार के लिए विदेश जाने के भी योग बन रहे हैं।
बिज़नेस/स्टॉक/प्रॉपर्टी: पार्टनरशिप में प्रॉपर्टी खरीदने के भी योग बन रहे हैं। पुराने मकान, दुकान या जमीन से पैसा मिल सकता है।
आज के दिन को शुभ बनाने के लिए ज्योतिष उपाय। ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम: मंत्र का यथाशक्ति जाप करें।
आज आपकी कई परेशानियों को सफेद रंग दूर कर सकता है। इस रंग के वस्त्रों को धारण करने से आपका मानसिक तनाव कम होगा। चमकीले और गहरे रंगों से बचें।
आज का शुभ अंक 1 है





