वृश्चिक राशि :- तो , ना , नी , नू , ने , नो , या , यी , यू
धन लाभ: नौकरीपेशा लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। इन्क्रीमेंट के भी योग बन रहे हैं। चल-अचल संपत्ति ख़रीदने की संभावना है
परिवार और मित्र: आपके पारिवारिक सुख में इज़ाफा संभव है। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन आपकी प्रसन्नता को बढ़ा सकता है।
रिश्ते और प्यार: दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय सोच समझकर चलने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ कोई विवाद संबंधों में कटुता को जन्म देगा।
स्वास्थ्य: तनाव की वजह से सिरदर्द हो सकता है। अधिक काम करने से बचें और पूर्ण आराम लें।
करियर और शिक्षा: नौकरी में आपको मित्रों व सहयोगियों की सहायता से लाभ मिल सकता है। विदेश में पढ़ाई कर रहे छात्रों को ज्यादा फ़ायदा मिलने की उम्मीद है।
बिज़नेस/स्टॉक/प्रॉपर्टी: जमीन, जायदाद और मकान की खरीदी-बिक्री की संभवना बन रही है। रियल एस्टेट भूमि भवन व ठेकेदारी से जुडे जातकों को ज्यादा खतरा नहीं है।
आज के दिन को शुभ बनाने के लिए ज्योतिष उपाय। भगवान शिव को खीर का भोग लगाएं ।
आज आपकी कई परेशानियों को सफेद रंग दूर कर सकता है। इस रंग के वस्त्रों को धारण करने से आपका मानसिक तनाव कम होगा। चमकीले और गहरे रंगों से बचें।
आज का शुभ अंक 9 है




