
मकर राशि :- भो , जा , जी , खी , खु , खे ,खो , गा , गी
मकर राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और कार्यों में सफलता मिलने से धन लाभ की स्थिति रहेगी। व्यापार से संबंधित किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेंगे। धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में धन-व्यय की अधिकता रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी बना रहेगा।