
कन्या राशि :- टो , पा , पी , पु , ष , ठ , पे , पो , ण
कन्या राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में बाधाएं आ सकती हैं और कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा, वरना अनावश्यक वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद होने की संभावना है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और कोर्ट-कचहरी के कार्य से बचें। आध्यात्मिकता के प्रति रुझान बढ़ेगा और ईश्वर भक्ति से मन को शांति मिलेगी।