
सिंह राशि :- मा , मी ,मु , में , मो , टा , टी , टू , टे
सिंह राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में किसी से कलह होने की संभावना रहेगी। वाहन का उपयोग सावधानी से करें। सेहत का ध्यान रखें, यात्रा को टालें।