
कन्या राशि :- टो , पा , पी , पु , ष , ठ , पे , पो , ण
कन्या राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार विस्तार की नई योजनाएं बनाएंगे और उनमें सफलता भी मिलेगी। व्यावसायिक गतिविधियों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के भी प्रबल योग बन रहे हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रसन्न रहेगा। आय में वृद्धि होने से आर्थिक कष्ट दूर होंगे। बाहरी खान-पान से बचें। छोटे प्रवास या पर्यटन का योग है।