मिथुन राशि :- का , की , को , घ , ड़ , छ , के , को , हा
धन लाभ: आर्थिक स्थिति में पहले से और सुधार होने के योग बन रहे हैं। पैसों की कमी नहीं रहेगी। वाहन या किसी तरह की संपत्ति भी खरीदने के योग बन रहे हैं।
परिवार और मित्र : पारिवारिक जीवन संतोषमय बना रहेगा। आपके छोटे-मोटे सभी घरेलू कार्य सरलता से पूर्ण होने के आसार हैं। जिससे आपको आत्मसंतोष की प्राप्ति होगी।
रिश्ते और प्यार : वैवाहिक जीवन बहुत ही मधुर बने रहने के संकेत हैं। जीवनसाथी की सेवा व समर्पण से आपकी प्रसन्नता में बढ़ोत्तरी होगी।
स्वास्थ्य : बाहरी खाना व जंक फ़ूड से परहेज़ करना आपके लिए ज़रुरी होगा। जल्दबाज़ी में कार्य करने की आदत पर लगाम लगाएं वरना चोटिल भी हो सकते हैं।
करियर और शिक्षा : छात्रों के लिए समय प्रगतिशील रहेगा। परीक्षा परिणाम उनके हक़ में रहने की संभावना है। नौकरी में आपकी प्रबल प्रगति होने के संकेत हैं।
बिज़नेस/स्टॉक/प्रॉपर्टी : बिज़नेस में आपको मनचाहे नतीजे प्राप्त हो सकते हैं। व्यवसाय से संबंधित किसी भी दस्तावेज़ संबंधी प्रक्रिया में सोच-समझकर हस्ताक्षर करें। आर्थिक स्थिति लाजवाब रहने के आसार हैं।
आज के दिन को शुभ बनाने के लिए ज्योतिष उपाय।
शनि चालीसा का पाठ करें एवं छाया दान
हरा रंग आज आपके लिए शुभ साबित होगा। सफेद और लाल रंग पहनने से दिनभर गुस्सा आता रहेगा, इसलिए इनसे बचें।
आज अंक 3 आपके लिए शुभ है।





