back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Karwa Chauth 2023: इन तरीकों के निखरेगा मेहंदी का रंग, अपनाएं कुछ खास टिप्स

मेहंदी से सजी हथेलियां काफी खूबसूरत लगती है। वहीं  जब रंग गहरा होता है तो और भी ज्यादा अच्छा लगता है। अगर आप करवा चौथ में मेहंदी के रंग को गहरा करना चाहते है, तो इन घरेलू उपायों से कर सकते है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: वैसे तो ज्यादातर शादी, संगीत में महिलाएं मेहंदी लगाना पसंद करती है। लेकिन त्योहारों में भी महिलाएं मेहंदी लगाना बिल्कुल नहीं भूलती है। ऐसे में करवाचौथ बहुत नजदीक है। और हाथों में मेहंदी तो लग गई है लेकिन वो फीकी फीकी से नजर आ रही है। क्योंकि  आजकल कई तरह की मेहंदी मार्केट में मौजूद है जिन्हें केवल कुछ देर लगने पर भी हाथों का रंग फीका हो जाता है। ऐसे में आप चाहती हैं कि आपके हाथों की मेंहदी का रंग चटक दिखे।  जिसके चलते सबकी नज़रें  मेहंदी पर टिकी रहें। अगर आपकी मेहंदी ठीक से नहीं रच रही है तो आप इन पांच घरेलू उपायों से कर सकते है। 

बाम लगाए

हड्डियों के दर्द को खत्म करने के साथ-साथ बम आपके हाथों की मेहंदी का रंग भी गहरा कर सकता है। सुहागिन महिलाएं  अपनी मेहंदी के रंग को गहरा करने के लिए  बाम लगा सकती हैं।  लोगों का मानना है कि बाम लगाने से मेहंदी का रंग गहरा हो जाता है और त्वचा की गहराई तक जाता है।

नींबू चीनी का मिक्स पानी

नींबू और चीनी का मिक्सर भी मेहंदी रचाने के लिए कारगर साबित होता है।  एक नींबू के रस में उतनी ही चीनी मिक्स करें। दोनो को अच्छी तरह मिक्स कर ले। अब  कॉटन लेकर मेहंदी के ऊपर लगाएं। करीब 3 से 4 घंटे में बार बार ऐसा करें।  इससे आपकी मेहंदी का रंग गहरा हो जाएगा।

लौंग का धुंआ

लौंग का उपयोग कई औषधि के रूप में होता है। वैसे  लौंग का धुआं मेहंदी रचाने के लिए काफी कारगर साबित होता है।  इसके लिए आप लौंग को तवा में गर्म करें।  तवे पर डालने के बाद गैस का फ्लेम को धीमा रखें। कुछ  सेकंड में भी तवे पर आप स्मोक को देखेंगे। बस उसी पर अपने हाथों को सेंकना है।  बस तवे को एकदम नजदीक हाथों को ना ले जाएं ऐसा थोड़ी थोड़ी देर में करें।

नीलगिरी का तेल लगाएं

नीलगिरी  तेल को यूकेलिप्टस ऑयल भी कहते हैं। आपने  देखा होगा कि सभी मेहंदी आर्टिस्ट हाथों में मेहंदी लगाने से पहले नीलगिरी का तेल लगाते हैं।  इससे मेहंदी हाथों में अच्छी रहती है और डार्क भी होती है।

सरसों का तेल

मेहंदी को रचाने के लिए आप सरसों के तेल का उपयोग कर सकते है। आपको करना ये होगा कि मेहंदी लगाने के बाद आप हाथों में शुद्ध सरसों का तेल लगा लें। और इसे आधे घंटे तक लगा रहने दें। आपकी मेहंदी का रंग बदल जाएगा।

Karwa Chauth 2023: कब और कैसे मनाएं करवा चौथ, जानिये मुहूर्त और विधि (raftaar.in)

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...