back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आठ मुखी रुद्राक्ष – Aath Mukhi Rudraksha

आठ मुखी रुद्राक्ष आठ दिशाओं और आठ सिद्धियों का नेतृत्व करता है। इस रुद्राक्ष को पहनने से गंगा में नहाने जैसा पुण्य मिलता है। आठ मुखी रुद्राक्ष (Eight Mukhi Rudraksha) का स्वामी ग्रह राहु है। मान्यता है कि पूरे विधि-विधान और पवित्र कर पहने गए इस रुद्राक्ष से भैरव बाबा प्रसन्न होते हैं। इस रुद्राक्ष को सोमवार, अमावस्या या पूर्णिमा के दिन पहनना शुभ माना जाता है।

आठ मुखी रुद्राक्ष के फायदे

* जिन जातकों की कुंडली में राहु की दशा की वजह से परेशानियों हो रही हों उन्हें इसे धारण करने से सफलता और शांति मिलती है।

* इस रुद्राक्ष को धारण करने से भय और अकाल मृत्यु का डर मन से पूरी तरह निकल जाता है।

* आठ मुखी वाला रुद्राक्ष को धारण करने से मनुष्य पूर्णायु होता है और मृत्यु के पश्चात् शंकर जी के गणों में शामिल होता है।

आठ मुखी रुद्राक्ष का मंत्र (Mantra of 8 Mukhi Rudraksha)

* आठ मुखी रुद्राक्ष के लिए “ऊँ हुं नम:” (Om Hum Namah) मंत्र का जाप करना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵