back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चुनाव में राज ठाकरे के बेटे को समर्थन देने की बात पर भड़के उद्धव, कहा- राज्य के लुटेरों का नही देंगे साथ

महाराष्ट्र चुनाव में माहिम विधानसभा सीट पर राज ठाकरे के बेटे को समर्थन देने की अफवाहों पर उद्धव ने चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लुटेरों का साथ देने वालों को समर्थन नहीं दे सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे महाराष्ट्र की माहिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। अमित ठाकरे के खिलाफ शिवसेना (UBT) ने भी अपना उम्मीदवार उतारा है। पहले मीडिया में इसको लेकर खूब चर्चाएं चल रही थी कि शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे माहिम विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार वापस ले सकते हैं। लेकिन अब उद्धव ठाकरे ने साफ किया है कि वो ऐसा कुछ नहीं करने वाले हैं।

“क्या मैंं ऐसे लोगों की मदद करूं, जिन्होंने मेरा मजाक उड़ाया था”

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनका महाराष्ट्र से खून का रिश्ता है। महाराष्ट्र उनका परिवार है। कोरोना के समय हमने जिस परिवार की जिम्मेदारी ली थी। उस परिवार को लुटा जा रहा है। इसके बाद उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि राज ठाकरे ने घोषणा की है कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे। इसलिए महाराष्ट्र में लुट बड़े स्तर पर होगी। उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि डबल ट्रिपल इंजन महाराष्ट्र के बड़े लुटेरे हैं। इसलिए जो भी उनका समर्थन करते हैं, वे सभी लुटेरे हैं। उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे का जिक्र करते हुए कि उन्होंने मेरी बीमारी का भी बड़ा मजाक उड़ाया था। क्या मै ऐसे लोगों की मदद करूं, जिन्होंने मेरा मजाक उड़ाया था। 

राज ठाकरे के बेटे को समर्थन देने की अफवाहों का बड़ा कारण

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, शिवसेना(UBT) के माहिम विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार को वापस लेने की चर्चाओं का कारण उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे की अपने इस सीट से उम्मीदवार महेश सावंत के लिए चुनाव प्रचार सभा न करना था। मीडिया में इसको लेकर खूब चर्चा होने लगी थी कि उद्धव ठाकरे बिना प्रचार किए अप्रत्यक्ष रूप से राज ठाकरे की मदद कर रहे हैं। लेकिन अउद्धव ठाकरे के बयान से सारा संशय ही खत्म हो गया है।ब

Advertisementspot_img

Also Read:

एकनाथ शिंदे से राज ठाकरे की मुलाकात को लेकर महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, बोले- मैं कल CM से मिल सकता हूं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । राज ठाकरे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से अपनी हालिया मुलाकात को लेकर उठे राजनीतिक कयासों पर साफ प्रतिक्रिया दी है।...
spot_img

Latest Stories

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...